नाबालिग प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, किशोरी की मौत, किशोर गंभीरअवस्था में अस्पताल में भर्ती

minor lover couple try to committed suicide in katni mp
नाबालिग प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, किशोरी की मौत, किशोर गंभीरअवस्था में अस्पताल में भर्ती
नाबालिग प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, किशोरी की मौत, किशोर गंभीरअवस्था में अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, कटनी। पढ़ने-लिखने की उम्र में प्रेम करने वाले दो नाबालिगों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घर भाग कर साथ जीने मरने की कसम खाते हुए जहर खा लिया। जिससे किशोनी की मौत हो गई और किशोर अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। कटनी के  पड़ोसी पन्ना जिले के अंतर्गत ग्राम सलेहना थाना क्षेत्र के नाबालिग प्रेमी जोड़ ने जहर खा लिया। जिससे किशोरी की मौत हो गई और किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गांव से 50 किलोमीटर दूर मिले-जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के सलेहना थानांतर्गत  ग्राम मडैया ककी नाबालिग किशोरी एवं पास के ही गांव बडौरा का नाबालिग किशोर  गुरुवार शाम से ही घर से गायब थे। दोनों ही परिवारों द्वारा उनकी तलाश जारी थी।

गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात लगभग 2.00 बजे स्लीमनाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि छपरा स्थित गोलू ढाबा के पास एक लड़का और एक लड़की बेहोशी की हालत मे पडे हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबा के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। पुलिस ने दोनों को स्लीमनाबाद अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर अवस्था में तड़के 4.00 बजे उन्हें जिला चिकित्सालय इलाज के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी की सुबह मौत हो गई और किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने जताई अनभिज्ञता
किशोर-किशोरी के परिजनों ने दोनों के प्रेम प्रसंग से अनभिज्ञता जाहिर की। दोनों एक ही समाज के होने के कारण शायद कोई मुंह नहीं खोल रहा है। बताया गया है कि किशोर की मां नहीं है और पिछले साल ही उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। लड़का परिवार खेती किसानी करता है। बताया गया है कि दोनों पविार एक-दूसरे से परिचित हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए हों, इसलिए आत्मघाती कदम उठाया। 
पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों ही परिवारों के लोग जिला अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर किशोरी के शव का पीएम  कराते हुए शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों ही परिवारों से पूछताछ जारी है।

Created On :   20 July 2018 10:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story