किशोरी से नाबालिग ने किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर बताई हकीकत

Minor raped a teenager, told the truth about being pregnant
किशोरी से नाबालिग ने किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर बताई हकीकत
किशोरी से नाबालिग ने किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर बताई हकीकत

डिजिटल डेस्क,नागपुर। वाड़ी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। इस क्षेत्र में सप्ताह भर में यह दूसरी घटना है। घटना के आरोपी शिवाजी नगर वाड़ी निवासी शुभम रामटेके (19) को पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पीड़िता 6 माह की गर्भवती बताई गई है।

दोनों में 2018 से थी दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल वाड़ी क्षेत्र की किशोरी अपनी सहेली के शिवाजी नगर में पढ़ाई करने के लिए जाती थी। इस बीच उसी क्षेत्र के शुभम रामटेके के साथ उसकी दोस्ती हो गई।  2018 से 2021 के बीच दोनों में  दोस्ती रही। किशोरी ने पुलिस को बताया कि दाभा के खंडहर स्कूल की झाड़ियों में और कंट्रोल वाड़ी के एक गोदाम में, फिर दोस्त के घर में अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2020 व मार्च 2021 में लगातार शुभम ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी के मना करने पर आरोपी उसकी प्रेम कहानी सार्वजनिक करने की धमकी देता था। डर के मारे किशोरी बलात्कार का शिकार बनती रही। घर में किशोरी के गुमसुम रहने और शक होने पर उसकी मां उसे चेकअप कराने के लिए अस्पताल ले गई, तब  खुलासा हुआ कि किशोरी 6 माह की गर्भवती है।

पुलिस जांच कर रही है
पूछताछ में किशोरी ने शुभम रामटेके का नाम बताया। उसके बाद मंगलवार को वाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया गया। वाड़ी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुभम रामटेके को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने शिवाजी नगर निवासी शुभम रामटेके के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच डीसीपी नुरुल हसन, एसीपी कार्यकर्ते की देखरेख में की जा रही है।

16 साल की लड़की से छेड़छाड़, मामला दर्ज
नंदनवन थानांतर्गत एक 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की गई है। उसके बस्ती में ही प्रज्ज्वल संजय आटे (20) नामक युवक रहता है। मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे प्रज्ज्वल ने छींटाकशी कर उससे छेड़छाड़ की। इस बात को लेकर दोनों के परिवारों में विवाद हो गया। उसके बाद मामला थाने पहुंचा। प्रज्ज्वल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 
 

Created On :   8 July 2021 11:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story