शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,छेड़छाड़ का विरोध करने पर धमकी

Minor raped by marriage, threatens to resist molestation
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,छेड़छाड़ का विरोध करने पर धमकी
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,छेड़छाड़ का विरोध करने पर धमकी

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार को नंदनवन थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी है, जबकि आरोपी उसी की बस्ती में रहने वाला धीरज धनराज बावणे (21) है। धीरज ने किशोरी को प्रेम संबंधों में फांस लिया और शादी का झांसा देकर 28 फरवरी से 30 मार्च के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। धीरज ने पीड़िता के नाबालिग होने के बावजूद उसका शारीरिक शोषण किया,जिससे मामला थाने पहुंचा। मंगलवार को पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
 
घर बदलने के बाद भी मकान मालिक करता था पीछा
 छेड़छाड़ की घटना का प्रतिकार करने से महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। घटित वाकये से मंगलवार को अंबाझरी थाने में महिला के पूर्व मकान मालिक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित 48 वर्षीय महिला है, जबकि आरोपी उसका पूर्व मकान मालिक वांग्या पराते (48) है। महिला पहले वांग्या के घर में किराए से रहती थी। इस कारण उनमें जान पहचान है। वर्तमान में महिला किसी और मकान में रहती है। उसने वांग्या का मकान छोड़ दिया। इसके बावजूद वह बेवजह महिला से बात करने का प्रयास करता रहा, जिसके चलते 20 फरवरी से 29 मार्च के बीच उसने महिला का पीछा किया। वांग्या की यह हरकत देखकर महिला ने उसे फटकार लगाई, तो उसने गाली-गलौज कर महिला को जान से मारने की धमकी दी है। घटित वाकये से मामला थाने पहुंचा। मंगलवार को वांग्या के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Created On :   1 April 2021 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story