नागपुर में मामूली राहत, 5131 नए मरीज, 65 की मौत, विदर्भ में बढ़ते आंकड़ों से दहशत

Minor relief in Nagpur, 5131 new patients, 65 deaths, panic in Vidarbha due to rising figures
नागपुर में मामूली राहत, 5131 नए मरीज, 65 की मौत, विदर्भ में बढ़ते आंकड़ों से दहशत
नागपुर में मामूली राहत, 5131 नए मरीज, 65 की मौत, विदर्भ में बढ़ते आंकड़ों से दहशत

 डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पिछले कुछ दिनों से नागपुर जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से दहशत फैली हुई है। स्वास्थ्य विभाग जहां इंतजाम को लेकर चिंतित है वहीं प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। हर शख्स सहमा-सहमा सा है। इस बीच शनिवार को कोरोना मरीजों की संख्या में मामूली राहत मिली। शनिवार को  नागपुर जिले में 5131 नए मरीज मिले हैं।  जिसमें ग्रामीण के 1680, शहर के  3445 तथा बाहरी जिले के 6 शामिल हैं।  65 लोगों की मौत हुई है जिनमें ग्रामीण के 26, शहर के 33 तथा 6 बाहरगांव के हैं। कुल 2837 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिनमें ग्रामीण के  1017तथा शहर के 1820 शामिल हैं । शहर-ग्रामीण मिलाकर कुल टेस्टिंग 20,666 हुई है।

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। विदर्भ में कोरोना के आंकड़े जिस तेजी से बढ़ रहा है उस हिसाब से इंतजाम काफी कम नजर आ रहे हैं। विदर्भ के जिलों में तेजी से संख्या बढ़ रही है

अमरावती जिले में 398 नए संक्रमित, 5 की मौत
अमरावती जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 398  नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को 5 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुर्ई है। पिछले 24 घंटे में 236  मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।  अब तक जिले में  51923  संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि सक्रिय मामले 3145  है। अब तक मृतकों की संख्या 705 है।  


भंडारा में 984 नए मरीज, 11 की मौत
भंडारा जिले में कोरोना का कहर बढ़ते जा रहा है। शनिवार को एक साथ 11 लोगों की कोरोना से जान चली गई। वहीं 6 हजार 487  लोगों की कोरोना जांच करने पर 984  नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।  563 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।  

गड़चिरोली में 1 की मौत 269 नए संक्रमित 
गड़चिरोली जिले में शनिवार को कोरोना के चलते 1 मरीज की मृत्यु हो गई। वहीं 269  कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए, 72 मरीज कोरोना पर मात कर स्वस्थ हुए। अब तक 12  हजार 100  कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। वहीं 10  हजार 585  मरीज कोरोनामुक्त हुए।  

गोंदिया में 4 की मौत, 612 नए मरीज मिले   
गोंदिया जिले में कोरोना का संक्रमण प्रतिदिन नए आंकड़े बना रहा है। वायरस से संक्रमित आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कोरोना फिर एक बार शासन-प्रशासन के सारे उपाय योजनाओं को फेल करने पर लगा हुआ है। प्रतिदिन बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या डरानेवाली है। गोंदिया जिले में  शनिवार को 612 संक्रमित मरीज पाए गए हैं और 4  मरीजों की कोरोना संक्रमण से  मृत्यु हो गई है।   जिले में अब तक 20  हजार 71  मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 15  हजार 900  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  

यवतमाल में 8 की मौत, 627  पाजिटिव
यवतमाल जिले में शनिवार को  627  नए पाजिटिव आए हैं।   8 संक्रमितों की मौत हुई है। यवतमाल मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड, विविध कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ सेंटर में भरती 643 लोगों को ठीक होने पर  छुट्टी दी गई है। उसी प्रकार सक्रिय पाजिटिव की संख्या 3145  हो गई है। 

चंद्रपुर जिले में शनिवार को  640  नए कोरोना मरीज सामने आए हैं यहां  16 की मौत हुई है

वर्धा में 451 पाजिटिव मिले हैं जबकि  6 की मौत होने की जानकारी मिली है। 

अकोला में 7 की मौत, 300 पाजिटिव  
जिले में शनिवार को 7 कोरोना बाधितों की मौत होने से कुल मृतक 499 तथा 300 नए पॉजिटिव पाए जाने से कुल चिन्हित मरीजों की संख्या 30,428 हो गई है। 376 लोग डिस्चार्ज किए जाने से कुल डिस्चार्ज संख्या 26,191 हो गई है। 3,738 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 
 
बुलढाणा में 3 की मौत, 845 नए मरीज
जिले में शनिवार को इलाजरत 3 मरीजों की मौत तथा 845 नए संक्रमित मरीज बढ़ने से कुल मृतक 302 व कोरोना मरीजों की संख्या 45,291 हो गई है। 819 लोगों के स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों तादाद 41,131 हो गई है। 5,768 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 
 
वाशिम में 2 की मौत, 279 संक्रमित

जिले में शनिवार को इलाजरत 2 मरीजों की मौत व 279 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमित 18,215 तथा मृतकों की संख्या 204 हो गई है। 323 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 15,765 हो गई है। 2,088 सक्रिय मरीजों पर उपचार जारी है। 
 

 

Created On :   10 April 2021 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story