पोर्न फिल्में देखकर भाई ने नाबालिग बहन से 4 महीने तक किया रेप

minor sister raped by brother after seeing porn movies
पोर्न फिल्में देखकर भाई ने नाबालिग बहन से 4 महीने तक किया रेप
पोर्न फिल्में देखकर भाई ने नाबालिग बहन से 4 महीने तक किया रेप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पोर्न देखने की लत के शिकार एक 14 साल के लड़के ने अपनी ही 16 साल की बहन से कई बार बलात्कार किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई। नई मुंबई की कामोठे पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर बाल सुधारगृह भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़के के माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं, इसलिए काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते थे। घर में ज्यादातर अकेले रहने वाले लड़के को अश्लील वीडियो (पोर्न) देखने की लत लग गई थी। करीब चार महीने पहले उसने अपनी 16 साल की बहन से साथ बलात्कार किया। लड़की ने इसे चुपचाप सहन कर लिया और परिवार को मामले की जानकारी नहीं दी।

इसके बाद जब भी घर में सिर्फ भाई-बहन होते वह लड़की के साथ बलात्कार करता। कुछ दिनों पहले लड़की बीमार हुई तो उसकी मां उसे जांच के लिए डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने जांच के बाद खुलासा किया कि लड़की गर्भवती है। परेशान मां ने बेटी से बातचीत की तो उसने खुलासा किया कि उसका भाई ही घर में अकेले होने पर उसके साथ बलात्कार करता है। महिला ने अपने बेटे के खिलाफ कामोठे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 29 मार्च को ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के सतारा इलाके से सामने आया था। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के ने पोर्न फिल्म देखकर अपनी 8 वर्षीय कजिन बहन का रेप किया था। इसके बाद आरोपी ने बचने के लिए पीड़िता को गला दबाकर मार भी डाला था। इस केस में भी आरोपी लड़के ने पोर्न फिल्म देखने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। यह वारदात बीते 21 मार्च को हुई थी, जबकि मामले का खुलासा 28-29 मार्च को हुआ था।

Created On :   11 Jun 2018 10:48 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story