शरारती तत्व ने संतरा बगीचे में लगाई आग

mischievous element set fire to orange garden
शरारती तत्व ने संतरा बगीचे में लगाई आग
अमरावती शरारती तत्व ने संतरा बगीचे में लगाई आग

डिजिटल डेस्क, वरुड़ (अमरावती)। तहसील के काटी ग्राम के एक किसान के मौजा वाडेगांव खेत शिवार में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। घटना में खेती उपयोगी साहित्य सहित संतरे के पेड़ जलकर राख हो गए। इसमें संबंधित किसान का भारी नुकसान हो गया। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई है।  जानकारी के मुताबिक तहसील के काटी ग्राम निवासी महादेव बहुरूपी का खेत मौजा वाडेगांव खेत शिवार में है। इस खेत में खेती उपयोगी साहित्य रखने के लिए झोपड़ी बनाई गई है। इस झोपड़ी में किसी ने रविवार की रात आग लगा दी। आग में झोपड़ी में रखा साहित्य और मवेशियों का चारा जलकर राख हो गया।

घटना के समय झोपड़ी में गाय और बछड़ा भी बंधा हुआ था। सोमवार 25 अप्रैल को सुबह महादेव बहुरूपी का बेटा विनोद खेत में गया तो उसे झोपड़ी और संतरे के 15 पेड़ जलकर राख दिखाई दिए। साथ ही गाय का बछड़ा बाहर छूटा हुआ और गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाई दी। विनोद बहुरूपी ने तत्काल गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर आ पहुंचे। मामले की शिकायत विनोद बहुरूपी ने वरुड़ थाने में दर्ज कर किसी के द्वारा यह आग लगाई रहने का संदेह व्यक्त किया है। मामले की जांच वरुड़ पुलिस आगे कर रही है। 

Created On :   26 April 2022 3:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story