भोपाल: मॉडल को बंधक बनाने वाले सिरफिरे आशिक का जुलूस, महिलाओं ने चप्पलों से धुना

भोपाल: मॉडल को बंधक बनाने वाले सिरफिरे आशिक का जुलूस, महिलाओं ने चप्पलों से धुना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करीब 12 घंटे तक मॉडल को बंधक बनाकर रखने वाले सिरफिरे आशिक रोहित सिंह का शनिवार को पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने रोहित की चप्पलों और डंडो से जमकर पिटाई की। वहीं बंधक बनाई गई मॉडल ने युवक को फांसी देने की मांग की है। पुलिस ने रोहित के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। बता दें कि शुक्रवार को रोहित ने इस मॉडल को उसी के घर में बंधक बना लिया था। वह उस मॉडल से शादी करना चाहता था। देर शाम करीब 7 बजे तक पुलिस इस मॉडल को रेस्क्यू करने में कामयाब हो पाई थी।

क्या कहा आरोपी और मॉडल ने?
इस मामले में आरोपी रोहित ने मॉडल के सभी आरोपों को झूठा बताया है। उसका कहना है कि उस लड़की ने ही उसे रात करीब 12 बजे अपने घर पर बुलाया था। लेकिन कमरे का दरवाजा खुला रह जाने के कारण परिजनों ने उसे देख लिया। रोहित ने ये भी कहा कि वह दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि लड़की का कहना है कि उसने अपनी जान बचाने के लिए शादी के लिए हामी भरी थी। उसने चाकू की नोक पर स्टाम्प पेपर पर भी साइन किए थे। मॉडल ने कहा कि वह चाहती है कि रोहित को फांसी हो नहीं तो वह जेल से छूटने के बाद उसे और उसके परिवार वालों को मार देगा।

रोहित के पास से कट्टा बरामद
पुलिस ने आरोपी रोहित के पास से देसी कट्टा और धारदार हथियार बरामद किया है। पुलिस अब ये मालूम करने का प्रयास कर रही है कि उसके पास ये कट्टा कहाँ से आया। रोहित सिंह को रिमांड पर लेकर मामले की तफ्तीश कर रही है। रोहित के खिलाफ पुलिस ने बंधक बनाने, मारपीट करने, अवैध हथियार रखने की धारा 307, 353, 332, 452, 342, 506, 307, 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Created On :   14 July 2018 12:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story