- Home
- /
- मिस-मिसेज एंड मिस्टर विदर्भ के लिए...
मिस-मिसेज एंड मिस्टर विदर्भ के लिए ऑडिशन 22-23 को

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फैशन, खूबसूरती और टैलेंट की दुनिया में विदर्भ के युवाओं को आगे लाने के लिए विदर्भ में मिस इंडिया, मिसेज इंडिया और मिस्टर इंडिया के लिए पहली बार लाइव ऑडिशन और शो किए जा रहे हैं। विदर्भ कॉसमॉस के नाम से नागपुर में 6 अगस्त को एक होटल में भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें मिस विदर्भ, मिसेज, विदर्भ और मिस्टर विदर्भ चुना जाने वाला है।
उक्त जानकरी बुधवार को पत्रकार भवन में मिसेज इंडिया आसमा उपरे ने दी। परीक्षक के रूप में मिस प्रोग्रेस इंडिया एंव मिस हैरिटेज इंटरनेशनल रनरअप तथा मराठी फिल्म अभिनेत्री शीतल उपरे, बॉलीवुड सिंगर साकेत सिंह, मिसेज इंडिया बॉडी फिट किरण शोभा, मिस इंडिया रनरअप आलिया रजा उपस्थित रहेंगे। इस स्पर्धा के विजेता और उपविजेता सीधे नवंबर में मुम्बई में होने वाले मिस इंडिया, मिसेज इंडिया और मिस्टर इंडिया में हिस्सा ले सकेंगे। पहली बार विदर्भ के विजेता तथा उपविजेता सीधे इंडिया लेवल पर हिस्सा ले सकते हैं।
स्पॉट एंट्री भी
यह आयोजन खेल सेना मंडल द्वारा विदर्भ के आत्महत्याग्रस्त किसान परिवारों की सहायता के लिए किया जा रहा है। नागपुर में यह ऑडिशन 22 और 23 जुलाई को गणेशपेठ में सुबह 10 से शाम 5 तक होगा। इसमें स्पर्धक समय पर स्पॉट एंट्री भी ले सकते हैं।
Created On :   20 July 2017 2:33 PM IST