विधायक गुढ़ ने अग्नि दुर्घटना पीड़ित किसानों को दी सांत्वना – क्षतिग्रस्त फसलों का लिया जायजा!

MLA Gudh gave consolation to the farmers suffering from fire accident - took stock of damaged crops!
विधायक गुढ़ ने अग्नि दुर्घटना पीड़ित किसानों को दी सांत्वना – क्षतिग्रस्त फसलों का लिया जायजा!
विधायक गुढ़ ने अग्नि दुर्घटना पीड़ित किसानों को दी सांत्वना – क्षतिग्रस्त फसलों का लिया जायजा!

डिजिटल डेस्क | रीवा जिले के ग्राम हर्दीशंकर में 30 मार्च को अज्ञात कारणों से गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगने की तत्काल सूचना थाना गोविंदगढ़ तथा नगर पंचायत गोविंदगढ़ को दी गई। नगर पंचायत की दमकल ने मौके पर पंहुचकर आग पर काबू पाया। किसानों तथा ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के लिये मिलकर प्रयास किया। इस आग दुर्घटना से 28 किसानों की लगभग 31 एकड़ क्षेत्र में खड़ी गेंहू की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह ने दुर्घटना से प्रभावित खेतों का जायजा लिया। उन्होंने दुर्घटना से पीडि़त किसानों को सांत्वना दी तथा मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों को तत्काल फसल हानि का सर्वेक्षण करके शासन के मापदण्डों के अनुसार राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुर्घटना पीडि़त सभी किसानों को हर संभव सहायता दी जायेगी। दुर्घटना के बाद मौके पर पंहुची नायब तहसीलदार निवेदिता त्रिपाठी तथा राजस्व निरीक्षक विनोद पाण्डेय द्वारा दुर्घटना से प्रभावित खेतों का सर्वेक्षण प्रारंभ किया गया। सर्वेक्षण के लिये विभिन्न हल्कों के पटवारी तैनात किये गये हैं।

Created On :   1 April 2021 8:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story