MLA हॉस्टल में बुरे हैं हाल, रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद भी क्वारेंटाइन लोगों के साथ रखा जा रहा

MLA hostels are bad, the report is being kept with quarantine people even after coming positive
MLA हॉस्टल में बुरे हैं हाल, रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद भी क्वारेंटाइन लोगों के साथ रखा जा रहा
MLA हॉस्टल में बुरे हैं हाल, रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद भी क्वारेंटाइन लोगों के साथ रखा जा रहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गड्‌डीगोदाम के शुभ और उनकी 8 माह की गर्भवती पत्नी पिछले 10 दिन से एमएलए हॉस्टल में क्वारेंटाइन हैं। शुभ का कहना है कि यहां क्वारेंटाइन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, फिर भी उन्हें 20-20 घंटे यहीं सबके बीच में रखा जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उधर, इस क्वारेंटाइन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग को दूर-दूर तक पालन नहीं हो रहा।

चाय-खाना के लिए भीड़ लग रही है। एमएलए हॉस्टल के सेंटर इंचाज वसंत नाईक ने बताया कि रिपोर्ट आते ही अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाती है। कभी-कभी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण विलंब होता है। मनपा के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोइनुद्दीन ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। इसमें थोड़ा समय लग जाता है।

सेंटर इंचार्ज की लापरवाही
एमएलए हॉस्टल में  दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बावजूद इसके इन दोनों मरीजों को रविवार दोपहर तक हॉस्पिटल नहीं भेजा गया था। दोनों मरीज पति-पत्नी हैं। उनके साथ उनकी किशोरी बेटी भी है। बेटी की रिपोर्ट निगेटिव है। माता-पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बेटी न तो अकेले सेंटर में रुकने को तैयार है और न ही माता-पिता के साथ हॉस्पिटल जाने के लिए। ऐसे में उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए आई एंबुलेंस वापस लौट गई। सेंटर के इंचार्ज ने भी मामला अगले दिन के लिए टाल दिया।

इधर कोरोना मरीज के साथ यात्रा कर रहे 7 को किया क्वारेंटाइन
 नागपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार  को चेन्नई-नई दिल्ली विशेष ट्रेन से नागपुर में उतरे यात्रियों में से 7 को क्वारेंटाइन किया गया। सभी यात्री मूलरूप से नागपुर के निवासी हैं। ट्रेन में एक काेरोना संक्रमित मरीज के यात्रा करने की जानकारी मिली। जिसके बाद ट्रेन को वारंगल में रोक कर मरीज को उतारा गया। साथ ही, पूरे कोच को भी सैनिटाइज किया गया। मरीज के साथ उस कोच में कुल 32 अन्य यात्री भी यात्रा कर रहे थे। नागपुर उतरने वाले यात्रियों में से 7 यात्री उसी कोच में यात्रा कर रहे थे। जानकारी मिलते ही मनपा के अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन पर पहुंचे। करीब 11.30 बजे ट्रेन नागपुर पहुंचते ही उन 7 यात्रियों को क्वारेंटाइन सेंटर ले जाया गया। 
 

Created On :   1 Jun 2020 7:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story