विधायक कृष्णा खोपड़े के कार चालक ने की खुदकुशी

mla Krishna Khopdes car driver commits suicide
विधायक कृष्णा खोपड़े के कार चालक ने की खुदकुशी
विधायक कृष्णा खोपड़े के कार चालक ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा विधायक कृष्णा खाेपड़े के कार चालक की फांसी लगाने से मौत हो गई, हालांकि विधायक ने उनका कार चालक होने से इनकार किया है। घटना का कारण अज्ञात है। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि, वह बीमार था। ड्यूटी के साथ स्वास्थ्य को लेकर परेशान था। नंदनवन थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। 

मृतक जूना बगड़गंज कुंभार टोली निवासी रोशन पांडुरंगजी लाडेकर (31) था। परिजनों के अनुसार हमेशा की तरह शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे रोशन नींद से जागा और फ्रेश होने के बाद उसने चाय-बिस्कुट खाया। करीब सात बजे पहली मंजिल पर स्थित अपने बेडरूम में आराम करने गया। साढ़े नौ बजे जब भाई राकेश उसे आवाज देने के लिए गया तो कमरे में दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। रोशन ने सीलिंग फैन को साड़ी बांधकर फांसी लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

चालक नहीं, सोसायटी में कर्मचारी था : सूत्रों के अनुसार रोशन भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े का निजी कार चालक था, हालांकि विधायक ने रोशन उनका कार चालक होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि, रोशन उनकी गिरनार सोसायटी में कर्मचारी था। उसने आत्महत्या क्यों की उन्हें नहीं पता। पता चला है कि, रोशन अपनी ड्यूटी के साथ स्वास्थ्य को लेकर भी बहुत परेशान था। उसे एसिडिटी की शिकायत थी। घटना के एक दिन पहले उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।  

मासूम के सिर से उठ गया पिता का साया : घटना के दौरान रोशन की पत्नी प्रियंका अपने मायके में थी। करीब दो माह पहले ही उसकी प्रसूति हुई है। रोशन एक पुत्री का पिता बन गया था। इस घटना से मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

Created On :   3 Oct 2020 4:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story