कोलारस विधायक राम सिंह यादव का निधन 

MLA Ram Singh Yadav died due to heart attack
कोलारस विधायक राम सिंह यादव का निधन 
कोलारस विधायक राम सिंह यादव का निधन 

डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। कोलारस विधानसभा से विधायक राम सिंह यादव का बुधवार को सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। कांग्रेस से विधायक राम सिंह यादव 74 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि राम सिंह यादव को बुधवार सुबह अटैक पड़ा था। जिसके बाद उन्हें ग्वालियर रिफर किया गया था। लेकिन अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जब परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यादव की म्रत्यु के बाद देश के सीएम शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, और कमलनाथ सहित की नेताओं ने शोक व्यक्त किया। यादव 2013 में वे पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए थे इससे पहले वे जनपद अध्यक्ष, ग्राम पंचायत खतौरा से सरपंच, जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष भी रहे। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी में रखा जाएगा। शाम 6 बजे उनके गांव खतौरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Created On :   18 Oct 2017 6:04 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story