विभु अग्रवाल के खिलाफ मॉडल ने की साइबर पुलिस से शिकायत

Model complains to cyber police against Vibhu Agarwal
विभु अग्रवाल के खिलाफ मॉडल ने की साइबर पुलिस से शिकायत
पोर्न कंटेंट बनाने का आरोप विभु अग्रवाल के खिलाफ मॉडल ने की साइबर पुलिस से शिकायत

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  एक मनोरंजन ऐप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विभु अग्रवाल के खिलाफ एक और मॉडल ने शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल को दी गई अपनी शिकायत में मॉडल शर्लिन मार्टिंस ने आरोप लगाया है कि अग्रवाल पोर्न और अश्लील कंटेट बनाने में शामिल है। गोवा की रहने वाली मार्टिंस का आरोप है कि अग्रवाल की कंपनी से जुड़े एक निर्माता ने उसे अंतर्वस्त्र उतारने को कहा था। अपनी शिकायत में मॉडल ने यह भी कहा है कि इस ऐप के तीन शो आटे की चक्की, खुल जा सिमसिम और ब्रेस्ट टैक्स में अश्लील और पोर्नोग्राफिक सामग्री है। इसके अलावा इनमें ऐसी भी चीजें हैं जिससे बड़ी संख्या में लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।

वहीं अभिनेत्री सागरिका शोना सुमन ने भी मुंबई पुलिस की साइबर सेल में लिखित शिकायत करते हुए दावा किया है कि अग्रवाल और ऊल्लू डिजिटल प्रायवेट लिमिटेड बेनामी या फर्जी नामों से न्यूफ्लिक्स और हॉथिट्स जैसे ऐप चला रहे हैं जिन पर पूरी तरह अश्लील और पोर्न वीडियो डाले जाते हैं। सागरिका ने यह भी दावा किया है कि अग्रवाल ने कई मॉडल्स का यौन और मानसिक उप्पीड़न भी किया है। अगर पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करती है तो वे अग्रवाल के खिलाफ और सबूत देंगी। बता दें कि अग्रवाल के खिलाफ उनकी की कंपनी की एक कर्मचारी की शिकायत पर अश्लील हरकत के आरोप में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं सागरिका राज कुंद्रा से जुड़े पोर्न रैकेट मामले में भी जल्द ही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा में अपना बयान दर्ज कराएंगी। 


 

Created On :   13 Aug 2021 8:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story