MP में कमजोर पड़ा मानसून, 12 से तेज बारिश का अनुमान

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
MP में कमजोर पड़ा मानसून, 12 से तेज बारिश का अनुमान

डिजिटल डेस्क, भोपाल. जुलाई का महीना शुरू हुए नौ दिन बीत गए है, लेकिन मानसून अब तक MP में दस्तक नहीं दे सका है। MP के लगभग सभी इलाकों में लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग की मानें तो MP में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ चुका है, जिसके चलते 12 जुलाई के बाद सक्रिय होने की उम्मीद है। इस दौरान MP में कई जगह तेज बारिश हो सकती है। इस बीच कई जगहों पर दो-तीन दिन सिर्फ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

MP में अब तक सामान्य से 2.68 सेमी कम बारिश हुई है। राजधानी भोपाल में तो पिछले साल की अपेक्षा तीन गुना कम बारिश हुई है। पिछले साल 8 जुलाई को बारिश का आंकड़ा 29.43 सेमी था, जो इस बार महज 10.92 सेमी ही है। वजह ये कि मानसून के लिए जरूरी मानी जाने वाली ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में पहुंच गई थी।

अब ये धीरे-धीरे नीचे की ओर आ रही है। इसके नीचे आने के बाद ही MP में तेज बारिश के आसार बनेंगे। मौसम केंद्र के डायरेक्टर अनुपम काश्यपी ने बताया कि मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच कमजोर पड़ गई है, जिसके चलते बारिश थम गई है। MP में अब तक 16.61 सेमी ही बारिश हुई है। सामान्य तौर पर अब तक 19.29 सेमी बारिश हो जानी चाहिए थी।

 

Created On :   9 July 2017 7:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story