जबलपुर में गरजे राहुल, कहा - मोदी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया

Modi government ruined the country : Congress President Rahul Gandhi
जबलपुर में गरजे राहुल, कहा - मोदी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया
जबलपुर में गरजे राहुल, कहा - मोदी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मोदी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री ने जनता को सपने तो दिखा दिए, लेकिन उन सपनों को पूरा नहीं किया। जनधन योजना के तहत खाते तो खुलवा दिए, लेकिन उसमें 15 लाख रुपए नहीं डाले। हम वादा करते हैं कि यदि हमारी सरकार बनती है, तो हम देश की 25 करोड़ जनता के खाते में 6 हजार रुपए हर महिना डालेंगे। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिहोरा में आयोजित आम सभा के दौरान कही।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि न्याय योजना देश के लिए वरदान साबित होगी। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। हिंदुस्तान में 25 करोड़ लोग यानि 25 करोड़ परिवारों के खातों में 72 हजार रुपए न्याय योजना के तहत डाले जाएंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन योजना के तहत खाता तो खुलवा दिया, लेकिन राशि कांग्रेस सरकार डालेगी। साल के 72 हजार और पांच साल के 3 लाख 60 हजार की राशि खातों में जमा होगी। यह राशि महिलाओं के खातों में आएगी, क्यों कि उन्हें घर चलाना अच्छे से आता है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से जबलपुर पिछड़ा हुआ है। यहां को नौजवान आज भी रोजगार की तलाश में शहर से बहार जाता है। हम वादा करते हैं कि जहां के युवाओं को रोजगार शहर में ही मिलेगा। इसके लिए उन्हें दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि भारत का कोई भी किसान जेल नहीं जाएगा। 

उद्योगपतियों की जेब भर रहें हैं पीएम-
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने 5 साल किसानों के साथ, माता-बहनों के साथ, युवाओं के साथ केवल धोखा ही किया है। लोगों को 15 लाख रुपए खाता में जमा कराने की बात कही, लेकिन किसी के खाते में राशि जमा नहीं हुई। पीएम मोदी ने एचएएल कंपनी से काम छीनकर अनिल अंबानी को दे दिया। एक लाख लोगों को रोजगार मिलता, लेकिन प्रधानमंत्री ने राफेल बनाने का काम बाहर कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी लाकर देश को बर्बाद कर दिया। 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। 

शिवराज पर गरजे कमलनाथ-
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल और बीते 5 साल की बात करें तो किसानों की आत्महत्या, भ्रष्टचार, बेरोजगारी में भाजपा सरकार नंबर वन है। पिछले 15 सालों में जिनते उद्योग लगे, उससे ज्यादा बंद हो गए। उन्होंने पूर्व सीएम पर हमला करते हुए बोला कि शिवराज सिंह ने 600 करोड़ का वृक्षारोपण घोटाला किया। 

बुजुर्गों का शहर बन रहा जबलपुर-
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कृष्ण तन्खा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जबलपुर का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। उन्होंने कहा कि जबलपुर में रोजगार न होने के कारण शहर का युवा पलायन करने को मजबूर है। संस्कारधानी अब बुजुर्गों का शहर बनने की स्थिति में है। जबलपुर के आसपास पर्यटन क्षेत्र विकसित करने की बात तो कही जाती है, लेकिन सभी को मालूम है कि पर्यटन में आज भी जबलपुर पिछड़ा हुआ है। भाजपा ने केवल सपने दिखाए हैं, लेकिन हम उन सपनों को पूरा करेंगे। सरकार बनी, तो रोजगार के साधन मुहैया होगें और पर्यटन के साथ-साथ शहर विकास की नई इबारत लिखेगा।

Created On :   23 April 2019 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story