राफेल विमान खरीद सौदे का सच बताना मोदी की जिम्मेदारी : संजय राऊत 

Modis responsibility to tell the truth of Rafael aircraft purchase deal - Raut
राफेल विमान खरीद सौदे का सच बताना मोदी की जिम्मेदारी : संजय राऊत 
राफेल विमान खरीद सौदे का सच बताना मोदी की जिम्मेदारी : संजय राऊत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे मामले में अब सीधे भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष के नाते बार-बार सवाल पूछ रहे हैं। इसलिए मोदी की जिम्मेदारी बनती है कि वे देश को बताएं कि राफेल खरीदी सौदे का सच क्या है। हमें विश्वास है कि मोदी देश की जनता के सामने सच्चाई रखेंगे।

राऊत ने कहा कि राफेल मामले में तीन महीने से देश में हंगामा चल रहा है। लेकिन मोदी ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है। मामले में केंद्र सरकार के मंत्रियों की तरफ से जो बयान आ रहे हैं उस पर कोई विश्वास नहीं कर रहा है। राऊत ने कहा कि राफेल बोफोर्स घोटाले का बाप है। बोफोर्स का 65 से 100 करोड़ रुपए का मामला था। इस पर 25 सालों तक हंगामा होता रहा। फिर भी मुद्दा खत्म नहीं हुआ है। राफेल का 700 से 800 करोड़ रुपए का मामला सामने आया है। मैं यह नहीं कहता हूं कि यह घोटाला है लेकिन लोगों के मन में आशंका है।

Created On :   1 Oct 2018 3:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story