- Home
- /
- अब 32 करोड़ में खरीदा मोदी का रिदम...
अब 32 करोड़ में खरीदा मोदी का रिदम हाऊस होगा नीलाम

डिजिटल डेस्क,मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी)सहित अन्य बैंको के करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में आरोपी नीरव मोदी की संपत्तियों की नीलामी की तैयारी की है। मोदी की नीलाम की जानेवाली संपत्तियों में कालाघोडा स्थित रिदम हाउस,नेपेंसी रोड स्थित फ्लैट,कुर्ला स्थित कार्यालय व ज्वेलरी शॉप का समावेश है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल ने संपत्ति की नीलामी के लिए लिक्विडेटर की नियुक्ति की है।
ईडी अब तक मोदी की कई संपत्तियों को बेच चुकी है। जिसमें अहमदनगर जिले में स्थित सोलार पावर प्लांट का भी समावेश है। ईडी ने एक बैंक को इस सोलार प्लांट को सौपा है। इसके अलावा ईडी ने मोदी की कार, पेंटिंग व दूसरी मंहगी चीजे को बेचकर वसुले गए 6 करोड़ रुपए पीएनबी को सौपा है। आरोपी मोदी ने कथित तौर पर पीएनबी को 6500 करोड़ रुपए की चपत लगाई है। मोदी पर लगे मनी मनी लांड्रिग के आरोपों की जांच कर रही ईडी ने मोदी की 2600 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में है और उसे भारत लाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपी मोदी की कई संपत्तियां जो बैंक के पास गिरवी नहीं है वे भी फिलहाल ईडी के कब्जे में है। इन संपत्तियों में वर्ली स्थित समुद्र महल नाम की इमारत में स्थित चार आलिशान प्लैट, अलीबाग स्थित बंगला व जैसलमेर स्थित पवन चक्की का समावेश है। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी ने बहुत सारी संपत्तियां पीएनबी घोटाले से हासिल किए गए पैसों से खरीदी है। मोदी ने साल 2017 में दक्षिण मुंबई के कालाघोडा इलाके में स्थित रिदम हाऊस को 32 करोड़ रुपए खरीदा था। रिदम हाउस मुंबई के ऑइकॉनिक म्यूजिक स्टोर के रूप में जाना जाता है। इस प्रॉपर्टी को नीरव मोदी ने 2017 में 32 करोड़ रुपए में खरीदा था। वैसे साल 2018 में महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने इस प्रॉपर्टी में दिलचस्पी दिखाई थी।उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर कहा था कि अगर ईडीइस प्रॉपर्टी को नीलाम करना चाहता है तो मुंबई के म्यूजिक का क्या होगा? उन्होंने कहा कि हम इस नीलामी का हिस्सा बन सकते हैं। इसे एक म्यूजिक परफॉर्मेंस वेन्यू के तौर पर बदलना चाहते हैं।
Created On :   25 Dec 2021 7:02 PM IST