- Home
- /
- अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धामें...
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धामें मोहिनी ने हासिल किया स्वर्ण

By - Bhaskar Hindi |10 March 2021 6:57 AM IST
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धामें मोहिनी ने हासिल किया स्वर्ण
डिजिटल डेस्क,नागपुर। संयुक्त अरब अमीरात में चल रही अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में वाड़ी की मोहिनी रहांगडाले ने स्वर्ण पदक हासिल कर देश के साथ वाड़ी, नागपुर का नाम रोशन किया है। मोहिनी की इस सफलता का वाड़ीवासियों ने स्वागत किया। फिलहाल मोहिनी दुबई में है। मोहिनी वाड़ी निवासी दिवानजी रहांगडाले की सुपुत्री है। नागपुर के जी. एस. महाविद्यालय में एम.कॉम. में वह अध्ययनरत है। मोहिनी ने वर्ष 2017 में विद्यापीठ स्तर पर आयोजित तीरंदाजी स्पर्धा में प्रथम क्रमांक हासिल कर अपने कैरियर की शुरूवात की थी। वाड़ी में सभी स्तर से मोहिनी की सराहना हो रही है। शिवसेना जिलाप्रमुख राजेंद्र हरणे, उपजिलाप्रमुख दिलीप माधनकर, सहित सभी दलों के लोगों ने मोहिनी को शुभकामनाएं दी हैं।
Created On :   10 March 2021 12:26 PM IST
Next Story