- Home
- /
- घर में घुसकर छेड़छाड़, बालिका के...
घर में घुसकर छेड़छाड़, बालिका के शोर मचाते ही भागा आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सदर इलाके में एक बालिका से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 45 वर्षीय अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय बालिका गत 10 अगस्त को घर में टीवी देख रही थी। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उसके घर की बेल बजाई। बालिका देखने आई, तो आरोपी मौका पाकर बालिका से छेड़छाड़ करने लगा।शोर मचाने पर अज्ञात आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
बातचीत बंद करने पर किशोरी को धमकाया
एमआईडीसी इलाके में एक किशोरी को धमकाने वाले आरोपी अभिषेक सागर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि, 11 मार्च 2021 को उसकी अभिषेक से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने लगे। आरोपी का व्यवहार ठीक नहीं होने के कारण मैंने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। इससे चिढ़कर अभिषेक बार-बार मिलने व जबरन बातचीत करने की कोशिश करने लगा। आरोपी ने धमकाने पर किशोरी ने एमआईडीसी थाने में अभिषेक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने अभिषेक सागर के खिलाफ धारा 354(अ), 354(ड), 504, 506(ब) व सहधारा 12 पोक्सो, 67(ब) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   13 Aug 2021 4:55 PM IST