पैसे के लेन-देन पत्थर से कुचलकर नशेड़ी की हत्या

Money transaction crushed by stone and killing addicts
पैसे के लेन-देन पत्थर से कुचलकर नशेड़ी की हत्या
पैसे के लेन-देन पत्थर से कुचलकर नशेड़ी की हत्या

 डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जरीपटका के आर्य नगर इलाके में एक नशेड़ी की उसके दोस्त ने ही पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक शुभम उर्फ कचरा राजेश मासूरकर (27), माया नगर, झोपड़पट्टी, इंदोरा गली  निवासी है। पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों मित्रों में तकरार होने पर आरोपी ने पत्थर से शुभम पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा। पुलिस ने हत्यारोपी रोहित मून को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित नशेड़ी है। 

घटना के चार घंटे बाद पुलिस पहुंची
घटना के बारे में पुलिस को रात करीब 10.30 बजे पता चला। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुभम अपनी मां और भाई के साथ रहता था। वह नशे का आदी था। घटना वाले दिन वह रोहित के साथ आर्य नगर गया था। वहां दोनों दोपहर में नशा कर रहे थे। इस दौरान शुभम और रोहित में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। रोहित ने शुभम पर पत्थर दे मारा। वह नीचे गिर पड़ा। गुस्से में रोहित ने उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद रोहित भाग गया। 

परिजन को नजर आई लाश
उधर शुभम की तलाश में निकले परिजन को शुभम का शव दिखाई दिया। उसने नियंत्रण कक्ष को फोन किया। रात में जरीपटका पुलिस को घटना के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली। उप-निरीक्षक देवकाते सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजी। जांच में पुलिस को पता चला कि, घटना से पूर्व रोहित और शुभम साथ नशा करते देखे गए थे। पुलिस ने रोहित को उसके घर में ही धरदबोचा। 

Created On :   23 April 2021 2:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story