नागपुर में मानसून 16 जून के बाद, तेज हवा के साथ बारिश से मिली राहत

Monsoon in Nagpur after June 16, relief from rain with strong wind
नागपुर में मानसून 16 जून के बाद, तेज हवा के साथ बारिश से मिली राहत
नागपुर में मानसून 16 जून के बाद, तेज हवा के साथ बारिश से मिली राहत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर में   तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया, जिससे लोगों को  गर्मी से राहत मिली। यह बारिश मानसूनी बारिश नहीं है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नागपुर में 16 जून के बाद मानसून आ सकता है। 24 घंटे में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवा चलेगी और हल्की बारिश होने की संभावना हैै। 

छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवा बह रही है आैर मौसम में नमी है। इसी के कारण आसमान में बादल छा रहे हैं। नागपुर समेत विदर्भ में  8 जून तक बीच-बीच में हल्की बारिश होती रहेगी। तेज धूप व गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को दोपहर बाद शहर में तेज हवा के साथ जगह-जगह जोरदार बारिश हुई। 8 जून तक तापमान बढ़ने के आसार कम हैं। उसके बाद कुछ दिनों के लिए उमस व गर्मी परेशान कर सकती है। नागपुर में मानसून 16 जून के बाद प्रवेश कर सकता है। शनिवार को तापमान में आैर कमी आ सकती है। 

दो पेड़ धराशायी 
शुक्रवार को हुई बारिश से दो पेड़ धराशायी हो गए। गरोबा मैदान के पास व भगवान नगर बैंक कॉलोनी में पेड़ गिरे। सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पहुंची आैर पेड़ों को वहां से हटाया। दमकल के सूत्रों ने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार एयरपोर्ट पर 0.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। शहर के अन्य स्थानों की तुलना में एयरपोर्ट परिसर में कम बारिश हुई। शहर के अन्य हिस्सों में 1 मिमी से ज्यादा बारिश होने की खबर है। बारिश के कारण कई जगह रास्तों पर पानी जमा हो गया था।

Created On :   5 Jun 2021 8:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story