नागपुर पहुंचा मानसून , सुबह बूंदाबांदी, दिन भर छाए रहे बादल

Monsoon reached Nagpur, drizzle in the morning, cloudy day
नागपुर पहुंचा मानसून , सुबह बूंदाबांदी, दिन भर छाए रहे बादल
नागपुर पहुंचा मानसून , सुबह बूंदाबांदी, दिन भर छाए रहे बादल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कई दिनों से चल रहे मानसून का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। 13 जून को मानसून नागपुर भी पहुंच गया। शनिवार को मानसून की लाइन ने नागपुर जिले के अंबाझरी, रामटेक, हिंगणा, कामठी, सावनेर, पारसिवनी और कलमेश्वर को क्रॉस कर दिया है। शुक्रवार की शाम की बारिश का असर शनिवार को देखने को मिल रहा था। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ था और गर्मी से राहत मिल गई थी। बारिश का असर मौसम पर देखने को मिला और 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से पारा सीधा 32.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि यही तापमान पिछले दिनों 40 डिग्री के करीब था। इतना ही नहीं शुक्रवार को हुई बारिश शनिवार को 32 मिलीमीटर दर्ज की गई।

दो दिन भारी बारिश की उम्मीद
शनिवार को मानसून नागपुर पहुंच चुका है और शनिवार के साथ ही रविवार को भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। सोमवार 15 जून को भी बारिश की संभावना है जबकि 16 और 17 जून को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। शुक्रवार को झमाझम बारिश के बाद शनिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी और फिर आमसान में बादलों के जमावड़े की वजह से मौसम में ठंडक घुल गई है। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली लेकिन फिलहाल कूलर और एसी को बंद कर दिया जाए तो पंखे की हवा सुकून दे रही है।

शहर का तापमान
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से अधिकतम तापमान 32.8 दर्जी किया गया जो औसत तापमान से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, शुक्रवार न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट होने की वजह से न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

Created On :   13 Jun 2020 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story