नागपुर में मानसून पड़ा कमजोर, अब उमस का जोर

Monsoon weakens in Nagpur, now the emphasis of humidity
नागपुर में मानसून पड़ा कमजोर, अब उमस का जोर
नागपुर में मानसून पड़ा कमजोर, अब उमस का जोर

डिजिटल  डेस्क, नागपुर। बंगाल की खाड़ी में मानसून का सिस्टम कमजोर पड़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है।  सुबह से धूप निकल जाने से खूब उमस हो रही है। रविवार को भी दिन भर लोग उमस से परेशान रहे। 24 घंटे में तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल नागपुर में मूसलाधार बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में नमी बनी हुई है। पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। जब तक कम दबाव का क्षेत्र मजबूत नहीं होता, तब तक उमस की परेशानी बनी रहेगी। तीन दिन बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है। सोमवार को तापमान में आैर वृद्धि हो सकती है।

  

Created On :   21 Jun 2021 11:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story