दशहरे के बाद विदर्भ से लौट जाएगा मानसून

Monsoon will return from Vidarbha after Dussehra
दशहरे के बाद विदर्भ से लौट जाएगा मानसून
खुले हुए हैं कई प्रकल्पों के गेट   दशहरे के बाद विदर्भ से लौट जाएगा मानसून

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पिछले अनेक वर्षों की तुलना में इस वर्ष अमरावती जिले समेत विदर्भ में रिकार्ड तोड़ बारिश होने से जिले के सभी बड़े और मध्यम प्रकल्प ओवरफ्लो होकर बहने लगे थे। जिले के सबसे बड़े अपर वर्धा जलाशय के सभी 13 गेट इस वर्ष 10 बार खोले गए। इसके साथ ही मध्यम प्रकल्प में शहानूर, चंद्रभागा, पूर्णा, सपन, पंढरी और गर्गा आदि प्रकल्प भी मानसून के आखरी 25 दिन पहले तक उफान पर थे। मौसम विभाग के अनुसार दशहरे के बाद विदर्भ से मानसून लौटेगा और उसके बाद जो बारिश होगी उसे पोष्ट मानसून बारिश कहा जाएगा, लेकिन वर्तमान स्थिति में अपर वर्धा के तीन और शहानूर, पूर्णा, सपन, पंढरी व गर्गा प्रकल्प से नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल देश में पंजाब में बारिश लौट चुकी है। उसके बाद हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश से वर्तमान में मानसून अंतिम चरणों में हैं। आगामी 8 से 10 अक्टूबर से मानसून विदर्भ से लौट जाएगा और उसके बाद जो बारिश होगी वह पोष्ट मानसून बारिश कहलाई जाएगी।

 वर्तमान स्थिति में जिले के सबसे बड़े अपर वर्धा जलाशय में 550.24 घनमीटर पानी होने से इस जलाशय के तीन गेट 30 सेंमी से खुले रखकर 146 मिली मीटर प्रतिसेकंड पानी वर्धा नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही शहानूर मध्यम प्रकल्प में 45.05 दलघमी पानी होने से इस जलाशय के चार गेट 5 सेंमी से खुले रखकर 17.94 मिली मीटर प्रतिसेंकड पानी छोड़ा जा रहा है। पूर्णा प्रकल्प के दो गेट 5 संेमी से खुले रखकर 8.64 मिली मीटर प्रतिसेंकड पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं सपन प्रकल्प के दो गेट 5 सेंमी से खुले रखकर 8.80 मिलीमीटर प्रतिसेंकड पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पंढरी व गर्गा प्रकल्प के एक-एक गेट खुले रखकर प्रति 12.44 और 57.41 मिलीमीटर प्रतिसेंकड पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। 

अब तक जिले में हुई बारिश : जून महीने में मानसून की शुरुआत होने के बाद जिले में औसतन 934.3 मिमी बारिश हुई। तहसील निहाय हुई बारिश का विचार करें तो धारणी में 916.4 मिमी, चिखलदरा 1311.7 मिमी, अमरावती 854.4 मिमी, भातकुली 660.3 मिमी, नांदगांव खंडेश्वर 977.1 मिमी, चांदूर रेलवे 949.7 मिमी, तिवसा 1100.4 मिमी, मोर्शी 951.5, वरुड़ 1231.6 मिमी, दर्यापुर 625.8 मिमी, अंजनगांव 767 मिमी, अचलपुर 800.6, चांदूर बाजार 1030.9, धामणगांव रेलवे 1098 मिमी बारिश अब तक हुई।

दशहरा तक सामान्य बारिश की संभावना
इस वर्ष 8 से 10 सितंबर तक मानसून विदर्भ से लौट जाएगा। फिलहाल मानसून अंतिम चरण में है, लेकिन दशहरे तक अमरावती जिले के कुछ हिस्से के साथ ही विदर्भ के काटोल, नागपुर, रामटेक, भंडारा, गोंदिया, चंदुपर, चामोर्शी में कुछ जगह पर हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को जिले के खारतलेगांव और उसके आसपास के परिसर में दोपहर के समय सामान्य बारिश हुई। - अनिल बंड, मौसम विशेषज्ञ, शिवाजी कृषि महाविद्यालय

Created On :   28 Sept 2022 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story