नागपुर के 125 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए

More than 125 police officers from Nagpur transferred
नागपुर के 125 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए
नागपुर के 125 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए

डिजिटल डेस्क, नागपुर । राज्य में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। एक ही शहर में निर्धारित समयावधि पूरी होने पर पुलिस विभाग के पुलिस निरीक्षक और सहायक पुलिस निरीक्षकों के तबादले की सूची गृहमंत्रालय की ओर से जारी की गई। इसमें नागपुर के 25 से अधिक पुलिस निरीक्षक, 100 से अधिक सहायक पुलिस निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के नाम शामिल हैं।  

सूची में इनका नाम शामिल 
शहर अपराध शाखा यूनिट 1 के प्रमुख संतोष खांडेकर का वर्धा में तबादला किया गया है। पुलिस आयुक्तालय के पुलिस निरीक्षक पुंडलिक भटकर की नागपुर ग्रामीण, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र निकम की नागपुर ग्रामीण और विशेष शाखा के पुलिस निरीक्षक सुरेश मडावी का मुंबई शहर में तबादला किया गया। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक हेमंत खराबे, विजय करे, भानुदास पिदुरकर सहित 25 से अधिक पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए। यातायात पुलिस शाखा के उपायुक्त विक्रम साली के रीडर दादाराम करांडे और अपराध शाखा पुलिस विभाग के एपीआई किरण चौघुले की कोंकण परिक्षेत्र, उपनिरीक्षक पंकड धाडगे, गजानन राऊत, सचिन शिर्के की पिंपरी चिंचवड में तबादला किया गया। एपीआई सुदर्शन गायकवाड़ और अनुपमा जगताप की पुणे तबादला किया गया। मानसिंग डुबल (मुंबई), विश्‍वास भास्कर (मसुप्र), अनंत भंडे आणि अरविंद घोडके (नांदेड), विनायक पाटील (कोल्हापुर), संजय परदेशी (सोलापुर), नरेंद्र निसवाडे और युनुस मुलानी (लोहमार्ग, नागपुर) का भी तबादला किया गया है। 
 

Created On :   30 Oct 2020 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story