सगाई समारोह की दावत खाकर तीस बीमार, दो की हालत गंभीर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सगाई समारोह की दावत खाकर तीस बीमार, दो की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। शादी से पूर्व लग्न रस्म की दावत खाकर करीब 30 लोग बीमार पड़ गए। शुक्रवार को  मध्य रात्रि के बाद हालत बिगड़ने पर गांव चिखलार में  अफरा-तफरी मच गई, पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना है कि सगाई समारोह में भोजन के बाद तीस ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। ग्रामीणों को जुन्नारदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो ग्रामीणों की हालत गंभीर थी।

जानकारी के  अुनसार ग्राम सेठिया के मनेश उईके का वैवाहिक रिश्ता चिखलार के पंद्राम परिवार की युवती से जुड़ा है। शक्रवार को चिखलार में सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। मनेश और उसके परिवार के साथ गांव के लगभग चालीस लोग समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। सगाई कार्यक्रम के बाद सभी ने भोजन किया। यहां से लौटने के बाद फूड पॉइजनिंग का शिकार मनेश समेत तीस ग्रामीणों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। शनिवार सुबह सभी लोगों को जुन्नारदेव अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इनमें से बिंतीलाल उईके और रमियाबाई की हालत गंभीर थी। हालांकि इलाज के बाद सभी मरीजों की हालत सामान्य है।

रात में भेजी स्वास्थ्य टीम
सेठिया में फूड पॉइजनिंग से मरीजों की हालत गंभीर होने की सूचना मिलने पर बीएमओ आरआर सिंह ने शनिवार रात को ही एक टीम गठित कर गांव में भेज दी थी। टीम ने यहां मामूली रुप से बीमार लोगों को प्राथमिक इलाज दिया।

तेल में खराबी से फूड पाइजनिंग
चिकित्सकों के मुताबिक सगाई कार्यक्रम में जो भोजन बनाया गया था। संभवत: भोजन पकाने के लिए जिस तेल का उपयोग किया गया था उसमें खराबी की वजह से लोग फूड पॉइजङ्क्षनग का शिकार हो गए। दूषित भोजन के सेवन से लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द से ग्रसित हो गए थे।

क्या कहते हैं अधिकारी
सेठिया के ग्रामीणों को फूड पॉइजनिंग हुई थी यहां से लगभग तीस ग्रामीणों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य है। सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  आरआर सिंह, बीएमओ, जुन्नारदेव

Created On :   12 May 2019 2:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story