- Home
- /
- पति से हुआ विवाद तो मासूम बेटी की...
पति से हुआ विवाद तो मासूम बेटी की ले ली जान, कलयुगी मां गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अनैतिक संबंधों को लेकर पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपनी ही एक साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना ठाणे के मानपाडा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला का नाम पूजा प्रसाद है। पूजा अपने पति और बेटी के साथ भोपर गांव के विठाबाई चाल में रहती थी। पति को उसके चरित्र पर संदेह था इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार को भी पूजा और उसके पति में विवाद हुआ।
दोपहर में पत्नी से विवाद के बाद पति घर से बाहर चला गया। इसके बाद नाराज पूजा ने अपनी ही एक साल की बेटी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। इसके बाद उसने बच्ची का शव पास ही स्थित झाड़ियों में फेंक दिया। पूजा का पति जब घर वापस आया तो उसने बच्ची के बारे में पूछताछ की। पूजा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उसने आसपास उसे खोजना शुरू किया। इसके बाद घर के पास स्थित झाड़ियों में बच्ची का शव मिला।
इसके बाद पति ने मानपाडा पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत हत्या और सबूत मिटाने की कोशिश के आरोप में एफआईआर दर्ज कर पूजा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में भेज दियाव गया है।
Created On :   27 Sept 2018 8:09 PM IST