शहडोल: बगैर पसंद की लड़की से शादी कराई तो मां की कर दी हत्या एक वर्ष पहले हुई थी शादी, आरोपी गिरफ्तार

Mother killed by a son over marriage issue in Shahdol district
शहडोल: बगैर पसंद की लड़की से शादी कराई तो मां की कर दी हत्या एक वर्ष पहले हुई थी शादी, आरोपी गिरफ्तार
शहडोल: बगैर पसंद की लड़की से शादी कराई तो मां की कर दी हत्या एक वर्ष पहले हुई थी शादी, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, शहडोल। नापसंद लड़की से शादी करा देने पर नाराज युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह मामला ब्यौहारी थानांतर्गत ग्राम बराछ का है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बराछ के कोलान मोहल्ला ढागीटोला निवासी राकेश उर्फ मनोज कोल २२ वर्ष की शादी एक वर्ष पहले हुई थी।

उसका कहना था कि जिसे वह पसंद नहीं करता मां उससे शादी कराई है। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद करता था। शुक्रवार को भी विवाद हुआ। रात करीब ११ बजे मनोज ने अपनी मां रामबाई कोल ५५ वर्ष के सिर में आटा चक्की का पत्थर उठाकर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

सूचना पर पुलिस ने धारा ३०२ का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन थाना प्रभारी ब्यौहारी द्वारा पुलिस टीम तैयार की गई। सूचना मिली कि आरोपी गांव के ही मिडिल स्कूल के पीछे भागकर छिपा हुआ था जिसे गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व में उनि. आनंद झारिया, सउनि. जीडी तिवारी, प्र.आर. महेन्द्र बागरी, आर. नीरज सिंह, रावेन्द्र वर्मा, मेलाराम भूमिया एवं अरशद द्वारा की गई।

Created On :   26 July 2020 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story