- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- वोकल फॉर लोकल: पीएम मोदी आज करेंगे पहले 'भारत खिलौना मेला' का उदघाटन
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
कलयुगी माता : दुधमुंहे बेटे के रोने से परेशान मां ने नाले में डुबोकर ले ली जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक कलयुगी मां ने अपने छह महीने के दुधमुंहे बेटे को नाले में डुबोकर मार डाला। कलयुगी माता अपने इस दुधमुहें बेटे के रोने से काफी परेशान हो गई थी, इसलिए उसने इस दरिंदगी भरी वारदात को अंजाम दिया। यह घटना घटना मुंबई से सटे भिवंडी इलाके की है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फेल गई। परिवार के लोग भी इस वारदात के बाद सदमे में हैं।
पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में 25 वर्षीय मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम कल्पना गायकर (25) है। कल्पना अपने पती नीलेश और दो दो बेटों के साथ धापसीपाडा गांव में रहती थी। उसके छह महीने के बेटे ऋषभ का शव गांव के एक नाले में बुधवार को मिला था।
मां से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने किया खुलासा
जानकारी के अनुसार शुरूआत में पुलिस ने इसे दुर्घटना में मौत का मामला मानकर एडीआर दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि ऋषभ की मौत डूबने के चलते हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कुछ और लोगों से छानबीन शुरू की जिसके बाद उसका शक बढ़ गया। इसके बाद ऋषभ की मां कल्पना को बुलाकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
बच्चे के कारण चिढ़चिढ़ी हो गई थी आरोपी मां
कल्पना ने पुलिस को बताया कि ऋषभ अक्सर बीमार रहता था, इसलिए वह लगातार रोता रहता था। इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद से ही उसकी भी तबीयत लगातार खराब हो रही थी, इसलिए वह चिढ़चिढ़ी हो गई थी। वारदात के दिन भी ऋषभ का रोना जारी रहा तो वह बच्चे को अपने साथ ले गई और गुस्से में नाले में डुबाकर उसकी हत्या कर दी। कल्पना के कबूलनामें के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।