मुन्ना यादव की गिरफ्तारी के लिए थाली बजाओ आंदोलन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मुन्ना यादव की गिरफ्तारी के लिए थाली बजाओ आंदोलन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कामगार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना यादव को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई सड़क पर उतरी। मुन्ना यादव के अजनी चौक स्थित घर और कार्यालय के सामने थाली बजाओ आंदोलन किया गया। प्रताप नगर थाने से जुड़े इस मामले में मुन्ना यादव और उसके साथियों पर विवादित संपत्ति को लेकर महिला को धमकाने और जाति संबंधित गाली-गलौज कर उसे अपमानित करने का आरोप है। इस बीच मुन्ना यादव की पत्नी ने भी पीड़ित महिला की पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। कहा है कि महिला ने झूठे मामले में उन्हें फंसाया है। प्रकरण की सत्यतता जानने के लिए पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इसकी जांच करने के आदेश दिए हैं। 

मकान को लेकर हुआ था पहले विवाद
प्रताप नगर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने पांडुरंग नगर में झारखंडे निवासी सीनू होरो नामक व्यक्ति का मकान प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद डोंगरे से खरीदने का सौदा किया था। बाद में प्रमोद ने वही मकान कामगार कल्याण के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना यादव के रिश्तेदार राजवीर यादव को बेच दिया, जबकि मकान पर महिला का कब्जा था। मुन्ना ने मकान महिला का कब्जा हटाने के लिए महिला को धमकाना शुरू किया। बात नहीं बनी तो सामाजिक कार्यकर्ता पंजू तोतवानी के जरिए महिला को अपने कार्यालय बुलाया। जहां पर मुन्ना ने उसे अप्रत्यक्ष रूप से हत्या की धमकी दी। अभद्र व्यवहार कर उससे छेड़छाड़ और जाति संबंधित गाली-गलौज कर उसे अपमानित किया। 

प्रकरण दर्ज होने के एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं
प्रकरण दर्ज होने के लगभग एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई। इसके चलते बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई की शहर अध्यक्ष लक्ष्मी सावरकर, ग्रामीण की महिला अध्यक्ष अर्चना हरडे के नेतृत्व में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष नूतनताई रेवतकर के मार्गदर्शन में मुन्ना के अजनी चौक स्थित घर के सामने थाली बजाओ आंदोलन किया गया। उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है, अन्यथा आंदोलन और भी तीव्र करने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी गई है। आंदोलन में रेखाताई कृपाले, सुनीता खत्री, सीमा चारभे, ज्योति मेश्राम, प्रतिभा मेश्राम, शशिकला बागरे और भारती वानखेडे शामिल थीं।

Created On :   4 March 2021 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story