- Home
- /
- 27 कर्मचारियों का आंदोलन, तहसील...
27 कर्मचारियों का आंदोलन, तहसील कार्यालय का कामकाज ठप

डिजिटल डेस्क, अमरावती। चांदुर बाजार. पिछले पांच दिनों से स्थानीय तहसील कार्यालय के 27 कर्मचारी अपनी विविध मांगों को लेकर तहसील कार्यालय के सामने बेमियादी हड़ताल पर बैठे हैं। इस हड़ताल के कारण तहसील कार्यालय के दैनंदिन कामकाज पर असर पड़ा है। जिससे नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों से चल रहे इस हड़ताल से तहसील कार्यालय का कामकाज काफी प्रभावित हुआ है। हड़ताल के कारण कार्यालय के अर्धन्यायिक कामकाज पूरी तरह बंद है। नागरिकों को तारीख पर तारीख दी जा रही है। अपनी मांगों के लिए 21 मार्च से सांकेतिक आंदोलन कर राजस्व कर्मचारियों ने शासन द्वारा उनकी मांगे मंजूर न होने पर पिछले पांच दिनों से बेमियादी हड़ताल शुरू की है।
23 मार्च को शासन के निषेधार्थ काले फीते लगाकर काम किया गया था। पश्चात 28 मार्च को एक दिन का सांकेतिक हड़ताल किया गया था। कर्मचारियों के इन तीनों आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। इस कारण कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू की है। इस हड़ताल में स्थानीय राजस्व कार्यालय के 27 कर्मचारी शामिल हुए हैं। पिछले पांच दिनों से जारी इस हड़ताल के कारण तहसील कार्यालय में केवल तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार तथा अस्थायी संगणक ऑपरेटर कार्यरत हैं। इन संगणक ऑपरेटरों के जरिए स्थानीय राजस्व प्रशासन कुछ कार्यालयीन कामकाज पूर्ण कर नागरिकों का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों में पंकज चव्हाण, कैलास गुलसंुदरे, सुनील सोनोने, नीलेश फुटाणे, अभय आठवले, संगीता तांडिल, अमोल कर, नीलेश ढगे, अशोक सटाणे, सुशील पवार, ज्ञानेश्वर दलाल, सुनीता राजस, सुनीता घुरडे, सुनीता वाकोडे, गजानन उके, कीर्ति विलायतकर, धनंजय गोनचवले, संदीप कठाले, अमोल टेकाडे, राजकुमार वानखेड़े, संजय सोलंके, राजू वाड़ी, जयश्री चौधरी, विजय पोटे का समावेश है।
Created On :   9 April 2022 3:28 PM IST