- Home
- /
- MP महाकौशल चुनाव : आदिवासी जिलों ने...
MP महाकौशल चुनाव : आदिवासी जिलों ने भाजपा को नकारा, कांग्रेस को मिली 21 सीटें
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। भाजपा का गढ़ समझे जाने वाले महाकौशल में इस बार भाजपा को करारा झटका लगा है। आदिवासी जिलों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। यहां छिंदवाड़ा जिले में जहां पूरी 7 सीटों पर भाजपा साफ हो गई है वहीं बालाघाट की 6 सीटों में से सिर्फ एक सीट ही भाजपा की झोली में आई है। इसी तरह डिंडोरी की दोनों सीटें कांग्रेस को मिली हैं। जबकि मंडला की 3 में से सिर्फ एक सीट ही भाजपा को मिल रही है। सिवनी में बराबरी का मामला है और यहां 2-2 सीटें दोनों पार्टी को प्राप्त हुई हैं।
जबलपुर जिले नेे भाजपा की लाज बचा ली और यहां 8 में से 4 सीट कांग्रेस को मिली शेष चार भाजपा की झोली में गई हैं। कटनी जिले नेें भाजपा को उदारता के साथ अपना समर्थन दिया और यहां की 4 में से 3 सीटें भाजपा की झोली में गई। इस तरह महाकौशल की 34 सीटों में से भाजपा को सिर्फ 11 सीट पर संतोष करना पड़ा है जबकि 22 सीटों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है।एक सीट निर्ददलीय के हिस्से में है।
जबलपुर
विधानसभा भाजपा कांग्रेस
केंट अशोक रोहाणी -
पूर्व - लखन घनघोरिया
पश्चिम - तरूण भानोत
उत्तर-मध्य विनय सक्सेना
पनागर सुशील तिवारी(इंदु) -
बरगी - संजय यादव
सिहोरा नंदनी मरावी
पाटन अजय विश्नोई -
----------------------------------------------
मंडला
विधानसभा भाजपा कांग्रेस
मंडला देव सिंह सैय्याम -
बिछिया - नारायण सिंह पट्टा
निवास - डॉ अशोक मर्सकोल
--------------------------------------------
डिण्डोरी
विधानसभा भाजपा कांग्रेस
डिण्डोरी - ओमकार सिंह मरकाम
शहपुरा - भूपेन्द्र सिंह मरावी
------------------------------------
सिवनी
विधानसभा भाजपा कांग्रेस
सिवनी दिनेश मुनमुन राय -
केवलारी राकेशपाल -
लखनादौन - योगेन्द्र ङ्क्षसह
बरघाट - अर्जुन काकोडिय़ा
----------------------------------------------
कटनी
विधानसभा भाजपा कांग्रेस
मुड़वारा संदीप जायसवाल -
बहोरीबंद प्रणव पांडे -
विजयराघवगढ़ संजय पाठक -
बड़वारा - विजय राघवेन्द्र सिंह
-------------------------------------------------
बालाघाट
विधानसभा भाजपा कांग्रेस
लांजी - हिना कांवरे
बैहर - संजय उइके
कटंगी - रामलाल सहारे
परसवाडा - मधुभगत
बालाघाट गौरीशंकर बिसेन
बारासिवनी निर्दलीय-प्रदीप जायसवाल
-------------------------------
नरसिंहपुर
विधानसभा- भाजपा कांग्रेस
नरसिंहपुर जालिम सिंह -
तेंदूखेड़ा - संजय शर्मा
गोटेगांव - एनपी प्रजापति
गाडरवारा - सुनीता पटेल
Created On :   11 Dec 2018 4:37 PM GMT