#metoo: MJ अकबर के सपोर्ट में MP भाजपा महिला विंग अध्यक्ष

#metoo: MJ अकबर के सपोर्ट में MP भाजपा महिला विंग अध्यक्ष
हाईलाइट
  • ऐलकर ने कहा
  • अकबर पर महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है
  • केंद्रीय मंत्री पर लगे आरोपों का किया बचाव
  • कोई भी #metoo अभियान का दुरुपयोग कर सकता है: ऐलकर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की अध्यक्ष लता ऐलकर ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री MJ अकबर पर लगे आरोपों का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अकबर पर किसी महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है और महिला पत्रकारों को मासूम (इनोसेंट) नहीं समझा सकता है। कोई भी #metoo अभियान का दुरुपयोग कर सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वो इस अभियान का स्वागत करती हैं।


लता ऐलकर ने कहा कि इस अभियान से महिलाओं को साहस मिला है। वो अपने ऊपर हुए जुल्म को सबसे सामने ला रही हैं। महिलाएं अपनी बात बेबाकी से सबके सामने रखें ये हमारी भी प्राथमिकता है। इससे पहले कांग्रेस केंद्रीय मंत्री अकबर का इस्तीफा मांग चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एय जयपाल रेड्डी ने कहा था कि एमजे अकबर को संतोषजनक जवाब या फिर इस्तीफा दे दना चाहिए। 

बता दें कि एमजे अकबर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के अलावा कई अखबारों में सीनियर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुके हैं। हाल ही में शुरू हुए #MeToo कैंपेन में उन पर प्रिया रमानी, शूमा राहा, प्रेरणा सिंह बिंद्रा, गजला वहाब और सुपर्णा शर्मा समेत छह पूर्व महिला पत्रकारों ने अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

प्रिया रमानी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बताया था कि एमजे अकबर कभी भी कोई अश्लील हरकत करने से चूकते नहीं थे। वहीं एक और पत्रकार ने कहा था कि अकबर जब "एशियन एज" अखबार के बॉस थे तब उन्होंने मुझे वहां रात में रुकने के लिए पूछा था। मेरे मना करने के बाद मैं कभी उनके पसंद के लोगों में नहीं रही।

 

 

प्रेरणा सिंह बिंद्रा ने अकबर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरे साथ हुई घटना को 17 साल बीत चुके हैं। जब मैं आधी रात को अपना काम पूरा कर घर जाने लगी तो उन्होंने मुझे काम की चर्चा करने के बहाने अपने होटल रूम में बुलाया था। जब मैंने मना कर दिया तो उन्होंने मेरे काम और मेरी जिंदगी को नरक बना दिया। कुछ प्रेशर के कारण मैं यह तब बोल नहीं सकी। अब भी बस बोल ही सकती हूं क्योंकि मेरे पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं।

Created On :   12 Oct 2018 8:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story