- Home
- /
- बीमारू राज्य था हमारा मध्यप्रदेश,...
बीमारू राज्य था हमारा मध्यप्रदेश, अब सबसे तेज गति से बढ़ रहा है : सीएम शिवराज
डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने 2003 में सत्ता संभालते ही शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण अंचल में विकास को नई दिशा देकर प्रदेश की तस्वीर बदली है। 13 वर्षों में MP बीमारू राज्य से देश का सबसे तीव्रगति से विकास करने वाला राज्य बन गया है। यह बात CM शिवराज सिंह चौहान ने कही। पार्ढूंर्ना, मोहगांव और सौंसर में चुनाव प्रचार सभाओं को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि भाजपा गांव, गरीब, किसान, मजदूर के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश में कृषि विकास की दर 20 प्रतिशत
इसी का नतीजा है कि प्रदेश में कृषि विकास की दर 20 प्रतिशत निरंतर बनी है। किसानी को लाभ प्रदायक व्यवसाय बनाने में सफलता मिली है। नगरीय विकास का तेजी से चक्र घूमा है। प्रदेश के दो नगर देश में विकास के लिए स्मार्ट सिटी चुने गए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के प्रति गंभीर है और प्रचुर धन प्रदान करती है, लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि नगरपालिका और नगर परिषदों में सक्षम प्रतिनिधि पहुंचे। देश में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो विकास की पर्याय है। भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देकर क्षेत्रीय चंहुमुखी विकास सुनिश्चित करें।
6 अगस्त को पांच जिलों में प्रचार करेंगे सीएम
शिवराज सिंह 6 अगस्त को बैतूल, सिवनी, बालाघाट, मुरैना और ग्वालियर जिले के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। CM प्रात: 10.30 बजे भोपाल से आठनेर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके पश्चात 12 बजे लखनादौन सिवनी, 1.25 बजे बैहर बालाघाट, 2.30 बजे ग्वालियर, 4.30 बजे कैलारस, 6.10 बजे डबरा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Created On :   5 Aug 2017 5:33 PM GMT