- Home
- /
- MP चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 155...
MP चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 155 उम्मीदवार, पढ़ें किसे-कहां से मिला टिकट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने यह लिस्ट दिल्ली से जारी की है। पीसीसी चीफ कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की। बता दें कि मध्यप्रदेश में एक ही चरण में 28 नवंबर को मतदान किया जाएगा और चुनाव परिणाम 11 दिसंबर आएगा।
मप्र विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के 155 प्रत्याशियों की घोषणा। pic.twitter.com/sFkC7U7uIJ
— MP Congress (@INCMP) November 3, 2018
कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 22 महिला उम्मीदवारों को जगह दी है। पार्टी ने राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को उनकी पारंपरिक विधानसभा सीट राघोगढ़ से ही टिकट दिया है। राघोगढ़ गुना जिले के अंतर्गत आता है। इसके अलावा लिस्ट में अर्जुन सिंह के बेटे का नाम भी है, जिन्हें चूरहट से टिकट मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भोजपुर से टिकट मिला है, जबकि झाबुआ से सांसद कांतिलाल भूरिया के भाई विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने ग्वालियर विधानसभा से प्रद्युमन सिंह तोमर को टिकट दिया है। वहीं सतना से सिद्धार्थ कुशवाह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी को कालापीपल से टिकट मिला है। इसके अलावा राजधानी में भी भोपाल उत्तर से आरिफ अकील को टिकट दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अकील के नाम पर भी पार्टी में काफी घमासान मचा हुआ था। भोपाल-दक्षिण से पीसी शर्मा के नाम पर मुहर लगी है।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपनी 177 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सिर्फ 16 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। बीजेपी की 177 उम्मीदवारों की लिस्ट में कुछ ऐसी महिला विधायक और मंत्री हैं, जिनके टिकट काट दिए गए हैं और उनके स्थान पर पुरुषों को मैदान में उतारा गया है।
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक - विधानसभा क्षेत्र का नाम - उम्मीदवार
4. जौरा - बनवारलाल शर्मा
5. सुमावली - अदल सिंह कसाना
6. मुरैना- रघुराजसिंह कसाना
7. दीमानी- गिरराज दंडोतिया
8. अंबाह - एससी कमलेश जाटव
9. अटेर- हेमंत कटारे
11. लाहार- डॉ गोविंद सिंह
12. मेहगांव- ओ.पी.एस. भडोरिया
14. ग्वालियर ग्रामीण - मदन कुशवाह
15. ग्वालियर- प्रद्युमन सिंह तोमर
16. ग्वालियर पूर्व- मुन्ना लाल गोयल
18. भितरवार- लखन सिंह यादव
19. डबरा (SC) - श्रीमती इमार्त देवी सुमन
20. सेवदा- घनश्याम सिंह
21 भांडेर (SC)- श्रीमती संतोम सरोन्या
20 करैरा (SC) - जसवंत जावत
24 पोहारी - सुरेश रथखेड़ा
26 पिछोर - केपी सिंह
30 चांचौड़ा - लक्ष्मण सिंह
31 राघोगढ़ - जयवर्धन सिंह
35 बीना (SC) - शशि कुमार कैथुरिया
36 खुरई - अरुणोदय चौबे
37 सुरखी - गोविंद सिंह राजपूत
38 देवरी - हर्ष यादव
40 नारोली (SC) - सुरेंद्र चौधरी
41 सागर- नेवी जैन
42 बांदा- तारवार सिंह लोढ़ी
43 टीकमगढ़ - यादवेंद्र सिंह
45 पृथ्वीपुर- ब्रजेंद्र सिंह राठौर
46 निवाड़ी - कैप्टन सुरेंद्र सिंह यादव
47 खरगापुर - श्रीमती चंदा सिंह गौर
48 महाराजपुर - नीरज दीक्षित
49 चंदला (SC) - हरिप्रसाद अनुरागी
51 छतरपुर - आलोक चतुर्वेदी
52 बिजावर- शंकर प्रताप सिंह बुंदेला
56 जबेड़ा- प्रताप सिंह लोढ़ी
58 पवई - मुकेश नायक
59 गुन्नूर (SC)- शिव दयाल बागारी
61 चित्रकूट - नीलांशु चतुर्वेदी
62 रायगांव (SC)- सुश्री कल्पना वर्मा
63 सतना- सिद्धार्थ कुशवाह
64 नागौड - यादवेंद्र सिंह
66 अमरपतन- राजेंद्र कुमार सिंह
68 सिरमौर- श्रीमती अरुणा तिवारी
69 सेमरिया- त्र्युगी नारायण शुक्ला
70 त्योंथर- राम शंकर पटेल
71 मौगंज- सुखेन्द्र सिंह बन्ना
72 देवतलाब- श्रीमती विद्यावती पटेल
74 रीवा - अभय मिश्रा
75 गुढ़ - सुंदर लाल तिवारी
76 चुरहट - अजय ए सिंह
78 सिंहावल- कमलेश्वर पटेल
79 चित्रांगी (ST) - श्रीमती सरस्वती सिंह
80 सिंगरौली- श्रीमती रेणु शाह
82 धौहानी (ST) - श्रीमती कमलेश सिंह
83 ब्योहारी (ST) - रामपाल सिंह
84 जयसिंहनगर (ST)- ध्यान सिंह
85 जैतपुर (ST) - श्रीमती उमा धूर्वे
86 कोटमा - सुनील सराफ
87 अनुपपुर (ST) - बिसाहुलाल सिंह
88 पुष्पराजगढ़ (ST) - फुंडेलल सिंह मार्को
91 बरवाड़ा (ST) - विजय राघवेंद्र सिंह
92 विजयराघवगढ़ - पद्म शुक्ला
94 बहौरीबंद - सौरभ सिंह सिसोदिया
95 पाटन - नीलेश अवस्थी
96 बर्गी - संजय यादव
99 जबलपुर कैंट- आलोक मिश्रा
100 जबलपुर पश्चिम- तरुण भनौत
102 सिहोरा (ST)- खिलदी सिंह
103 शाहपुरा (ST)- भूपेंद्र मरावी
104 डिंडौरी (ST)- ओमकार सिंह मार्कम
105 बिछिया (ST) - नारायण सिंह पट्टा
107 मंडला (ST) - संजीव छोटेलाल उइकी
108 बैहर (ST)- संजय उइकी
109 लांजी- श्रीमती हिना लिखिराम
110 परसवाड़ा - श्रीमती मधु भगत
116 केवलारी - रजनीश हरबन सिंह
117 लखनादौन (ST) - योगेंद्र सिंह बाबा
118 गोटेगांव (SC) - नर्मदा प्रसाद प्रजापति
119 नरसिंहपुर- लखन सिंह पटेल
120 तेंदूखेड़ा- संजय शर्मा
121 गाडरवाड़ा - श्रीमती सुनीता पटेल
123 अमरेश्वर (ST) - कमलेश शाह
125 सौंसर- विजय चौर
127 परसिया (SC) - सोहन लाल वाल्मीकि
129 मुलताई- सुखदेव पंस
131 बैतूल- निले कुमार डागा
132 घोड़ाडोंगरी (ST)- ब्रह्मा भलावी
133 भैंसदेही (ST) - धामू सिंह सरसम
134 टिमरनी (ST)- अभिजीत शाह (अंकित बाबा)
135 हरदा - आरके दोगने
136 सिवनी मालवा - ओम प्रकाश रघुवंशी
138 सोहागपुर- सतपाल पालिया
140 उदयपुरा- देवेंद्र पटेल गदरवास
141 भोजपुर- सुरेश पचौरी
142 सांची (SC)- डॉ प्रभुराम चौधरी
143 सिलवानी - देवेंद्र पटेल
144 विदिशा - शशांक भार्गव
145 बासोदा- निशंक जैन
146 कुरवाई (SC) - सुभाष बोहाट
147 सिरोंज- अशोक त्यागी
148 शमशाबाद- श्रीमती ज्योत्सना यादव
149 बैरासिया (SC)- श्रीमती जयश्री हरिकरण
150 भोपाल उत्तर - आरिफ अकील
152 भोपाल दक्षिण - पी.सी. शर्मा
157 आष्टा (SC) - गोपाल सिंह
158 इछावर- शैलेंद्र पटेल
159 सीहोर- सुरेंद्रसिंह ठाकुर
160 नरसिंहगढ़ - गिरीश सिंह भंडारी
162 राजगढ़ - बापू सिंह तोमर
163 खिलचीपुर - प्रियव्रत सिंह
164 सारंगपुर (SC) - श्रीमती कला मालवीय
165 सुसनेर- महेंद्र सिंह परीहार
166 आगर (SC)- विपिन वानखेडे
167 शाजापुर- हुकुम सिंह करदा
169 कालापीपल - कुणाल चौधरी
170 सोनकच्छ (SC) - सज्जन सिंह वर्मा
171 देवास - जय सिंह ठाकुर
174 बागली (ST)- कमल सिंह वास्कले
175 मंधाता - नारायण सिंह पटेल
176 हरसूद (ST) - सुखराम साल्वे
179 नेपानगर (ST)- श्रीमती सुमित्रा देवी
180 बुरहानपुर- हामिद काजी
181 बिखगांव (ST)- श्रीमती झुमा सोलंकी
182 बदवा- सचिन बिड़ला
183 महेश्वर (SC)- सुश्री विजय लक्ष्मी साधो
184 कसरावड़- सचिन यादव
186 भगवानपुरा (ST) - विजय सिंह सोलंकी
187 सेंधवा (ST) - ग्यारसिलाल रावत
188 राजपुर (ST)- बाला बच्चन
190 बड़वानी (ST)- रमेश पटेल
192 जौबत (ST) - श्रीमती कलावती भूरिया
193 झाबुआ (ST) - डॉ विक्रांत भूरिया
194 थांदला (ST)- वीर सिंह भूरिया
196 सरदारपुर (ST)- प्रताप ग्रेवाल
197 गंधवाणी (ST) - उमंग सिंघार
198 कुक्षी (ST)- सुरेंद्र सिंह बाघेल
199 मनावर (ST)- हिरा अलावत
200 धरमपुरी (ST)- प्राची लाल मेडा
201 धार- श्रीमती प्रभा सिंह गौतम
202 बदनावर- राजवर्धन सिंह दत्तिगांव
206 इंदौर (3) - अश्विन जोशी
209 डॉ अंबेडकरनगर महू - अंतर सिंह दरबार
210 राउ- जीतू पटवारी
211 सांवेर (SC) - तुलसी सिलावट
212 नागदा-खाचरोद - दिलिप सिंह गुर्जर
214 तराना (SC) - महेश परमार
215 घट्टिया (SC) - रामलाल मालवीय
218 बड़नगर- मुरली मोरवाल
219 रतलाम ग्रामीण (ST)- लक्ष्मण सिंह डिंडोर
221 सैलाना (ST)- हर्ष विजय गेहलोत
222 जावरा - केके सिंह कालुखेड़ा
226 सुवासरा- हरदीप सिंह डांग
Created On :   3 Nov 2018 9:29 PM IST