MP Local Body Elections: भोपाल और खंडवा इस बार महिला OBC के लिए आरक्षित

MP Local Body Elections, see Mayor Reservation list 
MP Local Body Elections: भोपाल और खंडवा इस बार महिला OBC के लिए आरक्षित
MP Local Body Elections: भोपाल और खंडवा इस बार महिला OBC के लिए आरक्षित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के रविन्द्र भवन में आज सुबह प्रदेश के 16 नगर निगम के लिए महापौर आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। भोपाल और खंडवा इस बार महिला ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह सतना नगर निगम भी OBC के लिए आरक्षित है। इंदौर नगर निगम महापौर सामान्य के लिए आरक्षित हुआ है। 

 

मुरैना नगर निगम महापौर पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित, उज्जैन अनुसूचित जाति, छिंदवाड़ा अनुसूचित जन जाति, सतना (obc), रतलाम नगर निगम महापौर पद ओबीसी के लिए आरक्षित, सागर (महिला सामान्य), बुरहानपुर (महिला सामान्य), ग्वालियर (महिला सामान्य),  देवास (महिला सामान्य), कटनी (महिला सामान्य), जबलपुर (अनारक्षित और मुक्त) सिंगरौली (अनारक्षित और मुक्त), रीवा (अनारक्षित और मुक्त), इंदौर (अनारक्षित और मुक्त)। 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 407 नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण होना था। इनमें 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 292 नगर परिषद हैं। 

Created On :   9 Dec 2020 6:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story