हाथ में ट्रेक्टर लेकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठे कमल नाथ, बोले- कांग्रेस सरकार आएगी तो MSP पर कानून लाएंगे

MP News, Kamal Nath, said - Congress government will bring law on MSP
हाथ में ट्रेक्टर लेकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठे कमल नाथ, बोले- कांग्रेस सरकार आएगी तो MSP पर कानून लाएंगे
हाथ में ट्रेक्टर लेकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठे कमल नाथ, बोले- कांग्रेस सरकार आएगी तो MSP पर कानून लाएंगे

डिजिटल डेस्क (भोपाल)  कांग्रेस पार्टी आज 28 दिसंबर को देशभर में पार्टी का स्थापना दिवस बना रही है। कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस है। राजधानी भोपाल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। वहीं, किसान आंदोलन के समर्थन में आज पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष हाथो में ट्रेक्टर के पुतले के साथ मौन धरना दिया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में  मध्यप्रदेश के पूर्ण मुख्यमंत्री कलम नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है, जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो हम कानून लाएंगे और न्यूनतम समर्थ मूल्य (MSP) से कम पर खरीदने को अपराध बनाएंगे। 


कांग्रेस पार्टी  के कार्यकर्ता कांग्रेस स्थापना दिवस के दिन सेल्फी विथ तिरंगा अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि हम उन महापुरुषों का स्मरण करते हैं, जिनकी विचारधारा, आदर्श और संघर्षों ने राष्ट्रनिर्माण में योगदान दिया। दूसरी तरफ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर तंज कसते हुए लिखा कि कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गए!!। 

इधर, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "कॉंग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेस जनों को मेरी हार्दिक बधाई व शुभ कामनाएं। आज हम उन्हें भी स्मरण करते हैं जो आज़ादी की लड़ाई में शहीद हुए जेल गए व यातनाएँ सहीं। पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से। भारत माता की जय, #कांग्रेस_पार्टी_जिंदाबाद...।
 

Created On :   28 Dec 2020 7:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story