MP : 32वें विधायक की मौत, विधानसभा की वास्तु पर फिर उठे सवाल

MP: questions on Vastu of assembly raises after MLA Yadav died
MP : 32वें विधायक की मौत, विधानसभा की वास्तु पर फिर उठे सवाल
MP : 32वें विधायक की मौत, विधानसभा की वास्तु पर फिर उठे सवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कोलारस से कांग्रेस विधायक राम सिंह यादव की मौत के बाद मप्र विधानसभा के शापित होने की बात एक बार फिर चर्चा में है। यादव चौदहवीं विधानसभा के नौवें विधायक हैं, जो मौत का शिकार हुए हैं। नए विधानसभा भवन में विधानसभा लगने के बाद से विधायकों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। विधानभवन के निर्माण के साथ ही इसमें गंभीर वास्तुदोषों की बातें कही जा रही थी। नया विधानसभा भवन बनने के बाद से अब तक 32 विधायकों की मौत हो चुकी है। लोग अब इसे संयोग मानने को तैयार नहीं हैं। अनेक लोगों का कहना है कि विधानसभा भवन के वास्तु दोषों को दूर किया जाना चाहिए, जबकि कुछ इसे वहम करार देते हैं। पिछली विधानसभा में 

चौदहवीं विधानसभा में नौ विधायकों की मौत
14वीं विधानसभा के 230 विधायकों में नौ विधायकों की अब तक मौत हो चुकी है। बहोरीबंद से विधायक रहे प्रभात पांडे, गरोठ से विधायक रहे राजेश यादव, देवास से विधायक रहे तुकोजी राव पंवार, सारणी से विधायक रहे सज्जन सिंह उइके और नेपानगर से विधायक रहे सत्वदेव कटारे की मौत हो चुकी है। उनकी सीटों पर उप-चुनाव भी हो चुके हैं। बीती 29 मई को चित्रकूट के विधायक प्रेम सिंह का निधन हो गया। इसके बाद बीती 11 सितंबर को मुंगावली से कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की असामयिक मौत हो गई। बुधवार 18 अक्टूबर को कोलारस से विधायक राम सिंह यादव की मौत हो गई, जिसके बाद विधानसभा के शापित होने की बातें फिर होने लगी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी और उपाध्यक्ष हरवंश सिंह दोनों काा निधन हो गया था। इस चौदहवीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे सत्यदेव कटारे का निधन हुआ था। चार साल से कम समय में नौ विधायकों की मौत हो चुकी है।

विजयवर्गीय मानते हैं वास्तुदोष, भूपेंद्र ने कहा लोगों का वहम 
भाजपा महासिचव कैलाश विजयवर्गीय ने भी विधानसभा में वास्तु दोष होने की बात स्वीकार की है। कांग्रेस विधायक निशंक जैन भी विधानसभा भवन में वास्तु दोष होने की बात मानते हैं। वह काफी समय से किसी वास्तुविद के जरिए विधानसभा भवन के वास्तु दोष को हटवाने की मांग कर रहे हैं। वहीं व्यापमं घोटाल के व्हिसल ब्लोअर डॉ आनंद राय ने तो इन मौतों को तांत्रिक क्रियाओं से जोड़ दिया है। जबकि राज्य के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि विधानसभा में वास्तुदोष होने की बात वहम है। पूजा पाठ या वास्तुदोष हटाने की बात को फिजूल बताते हुए उन्होंने कहा कि जीवन मरण ईश्वर के हाथ में है। हमें कर्म और धर्म पर विश्वास रखना चाहिए।  

विधानसभा भवन में हैं तीन वास्तु दोष
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार नई विधानसभा के वास्तु में मुख्य रूप से तीन वास्तु दोष हैं। पहला यह कि विधानसभा भवन के गोलाकार चारो कोने कटे हुए हैं और नाभि स्थल ब्रह्म स्थान सबसे नीचा है। यही वजह है कि विधानसभा के सदस्यों को लगातार हानि उठानी पड़ रही है। दूसरा दक्षिण पश्चिम दिशा के द्वार से आने वाली सड़क पर भी वास्तुदोष है। विधानसभा भवन के पास स्थित छोटा तालाब भी वास्तु के हिसाब से एक बड़ी बाधा है। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है जब तक इस दोषों को हटाया नहीं जाएगा, विधायकों पर विपत्तियां आती रहेंगी। वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि विधानसभा भवन के भीतर चारों कोणों को ठीक कराया जाना चाहिए। इसके साथ ही विधानसभा भवन की चारों ओर अभिमंत्रित वास्तुदोष निवारक यंत्र स्थापित किया जाना चाहिए। कुछ वास्तुविदों का कहना है कि किसी भी इमारत का आकार गोल नहीं होना चाहिए। विधानसभा का दक्षिणी हिस्सा भारी है, उसकों हल्का करके वास्तु दोष मिटाया जा सकता है।

Created On :   18 Oct 2017 11:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story