- Home
- /
- नागपुर में बढ़ रहे म्यूकर माइकोसिस ...
नागपुर में बढ़ रहे म्यूकर माइकोसिस के मरीज, 8 नए केस , 2 की मौत

By - Bhaskar Hindi |15 July 2021 4:22 AM IST
नागपुर में बढ़ रहे म्यूकर माइकोसिस के मरीज, 8 नए केस , 2 की मौत
डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में म्यूकर माइकोसिस के मरीज और मृतकों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को 2 मरीजों की मौत हुई और 8 नए मरीज मिले। साथ ही 13 मरीजों काे डिस्चार्ज किया गया। जिले में म्यूकर माइकोसिस से मरने वालों की कुल संख्या 167 हो गई है। बुधवार को शासकीय अस्पताल में 1 और निजी अस्पताल में 7 इस तरह 8 मरीज सामने आए। कुल मरीजों की संख्या 1680 हो गई है। 1339 लोग डिस्चार्ज भी हुए।
Created On :   15 July 2021 9:52 AM IST
Next Story