नाशिक से होकर नहीं गुजर सकती मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, केंद्र ने ठुकराई मांग

Mumbai-Ahmedabad bullet train can not pass through Nashik - RTI
नाशिक से होकर नहीं गुजर सकती मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, केंद्र ने ठुकराई मांग
नाशिक से होकर नहीं गुजर सकती मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, केंद्र ने ठुकराई मांग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई-अहमदाबाद के बीच शुरु होने वाली बुलेट ट्रेन नाशिक मार्ग से अहमदाबाद जाए। राज्य सरकार की इस मांग को केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है। सूचना अधिकार कानून (RTI) के माध्यम से यह जानकारी सामने आई है। RTI कार्यकर्ता जितेंद्र घाडगे के मुताबिक मुंबई से शुरु होने वाली बुलेट ट्रेन का अंतिम स्टेशन अहमदाबाद होगा। महाराष्ट्र सरकार ने 13 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालिन रेलमंत्री सुरेश प्रभू को पत्र लिख कर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का मार्ग नाशिक से करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिखे गए पत्र का जवाब रेलराज्य मंत्री मनोज सिंहा द्वारा दिया गया।

 मुख्यमंत्री की मांग को केंद्र सरकार ने ठुकराया

सिंहा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की इस मांग पर विचार नहीं किया जा सकता। क्योंकि नाशिक मार्ग से यह बुलेट ट्रेन शुरु करना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग पर महाराष्ट्र में केवल चार स्टेशन मुंबई, ठाणे, विरार व बोईसर होंगे। हम चाहते हैं कि हाई स्पीड रेल परियोजना का लाभ महाराष्ट्र महत्वपूर्ण शहरों को मिले। गौरतलब है बुलेट ट्रेन के गुजरात में 8 स्टेशन होंगे। 

स्पेन की मदद से चलेगी मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन  

मुख्यमंत्री को भेजे जवाबी पत्र में रेलराज्य मंत्री सिंहा ने लिखा है कि मुंबई से नागपुर के बीच शुरु होने वाली बुलेट ट्रेन का मार्ग नाशिक से करने पर विचार किया जा सकता है। मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन स्पेन सरकार की आर्थिक मदद से शुरु करने का विचार है। सिंहा के अनुसार दिल्ली-नागपुर बुलेट ट्रेन के लिए भी फिजिबिल्टी स्टडी कराया जा रहा है। यह परियोजना चीन के सहयोग से पूरी की जाएगी। 

Created On :   7 Dec 2018 12:32 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story