- Home
- /
- कंगना के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची...
कंगना के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मुंबई कांग्रेस

डिजिटल डेस्क,मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा देश की आजादी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर शनिवार को मुंबई कांग्रेस ने मोर्चा निकाला। इस दौरान मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने पार्टी नेताओं के साथ अंधेरी पूर्व पुलिस स्टेशन पहुंच कर कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।
कांग्रेस नेताओं ने कंगना के खिलाफ देशद्रोह का गुनाह दाखिल कर उन्हें दिया गया पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग की। इस दौरान पूर्व सांसद संजय निरुपम, पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, पूर्व विधायक अशोक जाधव, जिला अध्यरक्ष क्लाइव डायस और मुंबई युवक कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुंबई कांग्रेस अध्यकक्ष भाई जगताप नेकहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वर्ष 1947 में देश को आजादी भीख में मिली थी। यह देश के लाखों लोग, क्रांतिकारियों और आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों का घोर अपमान है।
Created On :   13 Nov 2021 7:48 PM IST