मुंबई का ड्रग्स माफिया नागपुर से गिरफ्तार

Mumbai Drugs Mafia Arrested in Nagpur Maharashtra
मुंबई का ड्रग्स माफिया नागपुर से गिरफ्तार
मुंबई का ड्रग्स माफिया नागपुर से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मेफेड्रोन (एमडी) नामक मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है। आरोपी का नाम राजेश पांचाराम प्रजापति (29) है। यह मूलत: राजस्थान के नागौर का रहने वाला है। आरोपी नागपुर में दुर्गा नगर पारडी में किराए के मकान में रहता है। आरोपी से करीब 50 ग्राम एमडी जब्त की गई है। इस जब्त माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। 

मुंबई से लाता था माल
पुलिस के अनुसार अपराध शाखा पुलिस विभाग का दस्ता दिघोरी चौक में गणेश मिष्ठान भंडार के सामने गश्त कर रहा था। इस दौरान आरोपी राजेश प्रजापति को एक्टिवा से संदिग्ध स्थिति में जाते हुए रोका। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो एमडी ड्रग्स मिली। राजेश ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2018 में धारावी (मुंबई) में एमडी तस्कर आमिर खान आैर नागपुर के ड्रग तस्कर मो. वकार उर्फ गौस मो. अनीस  महल निवासी को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों से करीब 70 ग्राम एमडी जब्त की गई थी। राजेश प्रजापति मुंबई निवासी आमिर खान के लिए काम करता है।  आमिर खान मुंबई से नागपुर में एमडी की खेप लाया करता है। 

सता रहा था डर
आमिर खान मुंबई से लाया हुआ यह माल तस्कर मो. वकार, सनी वर्मा और राजेश प्रजापति के मार्फत नागपुर में सप्लाई कर रहा था।  आमिर के साथ मो. वकार को गिरफ्तार करने के बाद राजेश को डर सताने लगा था कि पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लेगी। इस डर से राजेश करीब चार माह से  राजस्थान व मुंबई से फरार होकर नागपुर में रहने लगा था। वह नागपुर में कभी-कभी माल की खेप भी लाने लगा था। वह किसी को बिना कुछ बताए मुंबई आना-जाना कर रहा था। लगातार पुलिस के साथ आंख-मिचौली कर रहा राजेश आखिर मादक पदार्थ विरोधी दस्ते (उत्तर  विभाग) के हाथ लग गया। इस मामले में नंदनवन पुलिस ने आरोपी राजेश प्रजापति पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 50 ग्राम एमडी, नकदी 1 हजार रुपए और दोपिहिया सहित करीब 2 लाख 16  हजार रुपए का माल जब्त कर लिया है। 

Created On :   19 March 2019 8:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story