वैक्सीनेशन में मुंबई सबसे आगे, 74% को मिली टीके की दोनों खुराक

Mumbai leads in vaccination, 74% received both doses of vaccine
वैक्सीनेशन में मुंबई सबसे आगे, 74% को मिली टीके की दोनों खुराक
महाराष्ट्र वैक्सीनेशन में मुंबई सबसे आगे, 74% को मिली टीके की दोनों खुराक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के 45 फीसदी वयस्कों को कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है। टीकाकरण के मामले में राज्य में मुंबई सबसे आगे है। राजधानी में 74 फीसदी लोगों को टीके की दोनो खुराक लगाई जा चुकी है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए फिलहाल टीकाकरण को ही सबसे कारगर उपाय माना जा रहा है। टीका लगाने के लिए घर-घर जाने का अभियान शुरु होने के बाद देश सहित राज्य में टीकाकरण को और गति मिली है। पिछले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र में प्रतिदिन 10 लाख टिके लगाए गए हैं। कोरोना के नए स्वरुप ओमिक्रान की दस्तक के बाद टीकाकरण में और तेजी लाने की जरुरत महसूस की जा रही है। फिलहाल महाराष्ट्र में 4 करोड़ 11 लाख 76 हजार 462 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है जबकि 7 करोड़ 54 लाख 7 हजार 439 लोगों को पहली खुराक मिली है। अभी तक महाराष्ट्र में 11 करोड़ 71 लाख 83 हजार 472 खुराक दी चुकी है।

टीकाकरण में पुरुष आगे
टीकाकरण के मामले में राज्य में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आगे हैं। फिलहाल 6 करोड़ 29 लाख 14 हजार 316 पुरुषों ने टीका की खुराक ली है जबकि टीकाकरण कराने वाली महिलाओं की संख्या 5 करोड़ 42 हजार 56 हजार 299 है। इनमें से सर्वाधिक 10 करोड़ 27 लाख 67 हजार टीके कोविशिल्ड के और सिर्फ 1 करोड़ 41 लाख 73 हजार 222 टीके कोवैक्सिन के हैं। 

जिला         पहली डोज        दूसरी डोज    
मुंबई          95,73,335       69,26,903
पुणे           82,27,453       52,23,251
नागपुर        34,52,820       19,69,282
औरंगाबाद    25,01,216        11,18,012
नाशिक       39,07,014        17,81,669
गडचिरोली     5,80,837        2,98,640

Created On :   3 Dec 2021 7:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story