हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी निकला नकली नोट का मास्टर माइंड

Mumbai : Police arrest a man who print fake notes in his flat
हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी निकला नकली नोट का मास्टर माइंड
हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी निकला नकली नोट का मास्टर माइंड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोली चलाकर संजीव कुमार गुप्ता नाम के शख्स की हत्या की कोशिश करने वाले एक आरोपी को ठाणे पुलिस ने पकड़ा तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। आरोपी के घर में एक लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट और इन्हें छापने की मशीन मिली। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने नोट बाजार में चलाएं हैं।

गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष शर्मा (30) है। गुरूवार को शर्मा ने किराए के रुम का डिपॉजिट न वापस करने और रुम में कमरे में साफ सफाई न करने को लेकर संजय कुमार नाम के एक शख्स की पिटाई की थी। संजय के रिश्तेदार संजीव को इस बात की जानकारी हुई तो वह शर्मा से इस बारे में पूछताछ करने पहुंचा लेकिन शर्मा ने संजीव पर गोली चला दी। पुलिस ने शर्मा को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस बात की छानबीन शुरू की कि शर्मा के पास बंदूक कैसे और कहां से आई।पूछताछ में शर्मा ने बताया कि वह नकली नोट छापता है। उसे डर था कि अगर कोई नकली नोट पहचान गया तो विवाद हो सकता है। इसलिए अपने बचाव के लिए वह उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से पिस्तौल खरीदकर लाया था।

इसके बाद पुलिस ने शर्मा के घर पर छापा मारा तो वहां से 1 लाख 9 हजार 650 रुपए के नकली नोट मिले। बरामद नोट में से 22 दो हजार के, 188 दो सौ रुपए के, 332 सौ रुपए के, 145 पचास रुपए के, 53 बीस रुपए के और 54 दस रुपए के नकली नोट मिले। शर्मा के घर से पुलिस को नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्कैनर, प्रिंटर, कैंची, पेन आदि भी मिले। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश के साथ साथ नकटी नोट छापने के आरोप में भी संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Created On :   8 July 2018 11:54 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story