भीम आर्मी के कार्यक्रम के लिए पुलिस से नहीं मिली अनुमति

Mumbai Police has refused to allow for Bhim Army chief Chandrasekhar Azads Rally
भीम आर्मी के कार्यक्रम के लिए पुलिस से नहीं मिली अनुमति
भीम आर्मी के कार्यक्रम के लिए पुलिस से नहीं मिली अनुमति

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मुंबई पुलिस ने भीम आर्मी संगठन के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण को महानगर के वरली व दादर इलाके में कार्यक्रम करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। भीम आर्मी के मुंबई के नेताओं ने पुलिस के इस निर्णय को भेदभावपूर्ण बताया है।

संगठन के अनुसार भीम अर्मी ने शिव प्रतिष्ठान के प्रमुख संभाजी भिड़े के कार्यक्रम का विरोध किया था इसलिए उन्हें कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं मिली है। भीम आर्मी ने महानगर के वरली इलाके में स्थित जांबोरी मैदान और दादर के चैत्यभूमि परिसर में कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। वरली पुलिस के अनुसार इस कार्यक्रम से कानून-व्यवस्था के बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। अनुमति न देने को लेकर दादर पुलिस ने भी यही वजह बताई है। गौरतलब है कि इसी साल पश्चिम उत्तर प्रदेश में हुए दंगों के आरोप में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की थी। जेल से रिहा होने के बाद वे महाराष्ट्र में भी सक्रिय हुए हैं।

Created On :   22 Dec 2018 12:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story