अब मुंबई से सिंगापुर रोजाना मिलेगी हवाई सेवा

Mumbai to singapore airlines service
अब मुंबई से सिंगापुर रोजाना मिलेगी हवाई सेवा
अब मुंबई से सिंगापुर रोजाना मिलेगी हवाई सेवा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अब मुंबई से सिंगापुर के लिए हवाई सेवा रोजाना मिलने लगी है। फ्लाइट संख्या एसक्यू-421 मुंबई से रोजाना 11.45 को उड़ान भरेगी और 7.50 बजे सिंगापुर पहुंचेगी। इसी तरह एसक्यू-422 सिंगापुर से 7.40 बजे उड़ान भरेगी और 10.30 बजे मुंबई पहुंचेगी।

जानकारी के अनुसार एयरलाइंस ने भारत में अपनी ए-350 उड़ान सेवाओं को शुरू करने की घोषणा शुक्रवार को की। मुंबई से सिंगापुर के लिए एयरलाइन्स ने रोजाना हवाई सेवा देने का निर्णय लिया है। यह सेवा 1 जुलाई से मुंबई से सिंगापुर के लिए उड़ान भरेगी। सिंगापुर एयरलाइन ने बताया है कि मुंबई से रोजाना सिंगापुर के लिए हवाई सेवा शुभारंभ एक जुलाई से किया जाएगा। पहली मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 11.45 बजे उड़ान भरेगी। इस उड़ान के लिए 253 सीटों वाले विमान ए-350 का उपयोग किया जाएगा।

Created On :   4 July 2017 9:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story