- Home
- /
- रिजल्ट सुधारने मुंबई विश्वविद्यालय...
रिजल्ट सुधारने मुंबई विश्वविद्यालय की नई कवायद !

डिजिटल डेस्क,नागपुर। रिजल्ट को गति देने के लिए मुंबई विश्वविद्यालय अपनी कॉमर्स विषय की 2 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नागपुर विश्वविद्यालय से कराएगा। मुंबई विवि की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नागपुर विश्वविद्यालय ने 250 शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है।
दरअसल राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने मुंबई विश्वविद्यालय की कॉमर्स की 2 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का जिम्मा उठाया है। इसी सिलसिले में मुंबई विश्वविद्यालय का परीक्षा दल नागपुर पहुंचा। कांग्रेस नगर स्थित धनवटे नेशनल कॉलेज और शिवाजी साइंस कॉलेज में मूल्यांकन किया गया। नागपुर विवि ऑनस्क्रीन प्रणाली से यह मूल्यांकन करेगा, जिसका सारा डाटा मुंबई विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि बीते दिनों नागपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सिद्धार्थ विनायक काणे और मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय देशमुख के बीच हुई मुलाकात में मूल्यांकन पर सहमति बनी थी। धवनटे कॉलेज प्राचार्य डॉ. बबनराव तायवाडे की अध्यक्षता में इसके लिए समिति गठित की गई है।
नागपुर विश्वविद्यालय कुलगुरु डॉ. सिद्धार्थ विनायक काणे का कहना है कि नए विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत ही मूल्यांकन की यह प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिनियम के 12-7 कलम के तहत कुलगुरु मूल्यांकन से संबंधित निर्णय ले सकते हैं। सारे नियमों के अधीन रहकर ही हमने यह करार किया है।
Created On :   22 July 2017 1:52 PM IST