अब ऑनलाइन कर वसूली करेगा छिंदवाड़ा नगर निगम

Municipal Corporations has Hitech, payment will be online
अब ऑनलाइन कर वसूली करेगा छिंदवाड़ा नगर निगम
अब ऑनलाइन कर वसूली करेगा छिंदवाड़ा नगर निगम

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। नगर निगम छिंदवाड़ा में अब सारे लेनदेन कैशलेस होंगे। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों को स्वैप मशीन वितरित की गई। पहले चरण में सभी 48 वार्ड राजस्व निरीक्षकों को मशीन दी गई। जिसके जरिए यह वार्ड में संपत्ति कर आदि वसूल करेंगे। इसके अलावा 8 मशीनें वॉटर टैक्स के लिए, एक जोनल ऑफिस के लिए और दो निगम के मुख्य कार्यालय में रखी जाएंगी। निगमायुक्त इच्छित गढ़पाले ने बताया कि नगर निगम को ऑनलाइन करने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में राजस्व निरीक्षकों को स्वैप मशीन वितरित की गई हैं।

Created On :   10 July 2017 7:03 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story