चुनाव से पूर्व मनपा विभागों में किया जा सकता है फेरबदल

Municipal departments can be reshuffled before elections
चुनाव से पूर्व मनपा विभागों में किया जा सकता है फेरबदल
विभाग प्रमुखों के कार्य में हो सकता है बदलाव चुनाव से पूर्व मनपा विभागों में किया जा सकता है फेरबदल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती मनपा प्रशासन चुनाव आयोग का आदेश मिलते ही चुनावी गतिविधियों में व्यस्त हो चुका है। किंतु चुनावी कार्यक्रम घोषित होने से पूर्व कई अधिकारियों के विभाग बदलने तथा प्रभार वापस लेने की आशंका है।  जानकारी के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इसके लिए पहले से ही प्रशासन को अधिकारियों के नाम सुझाने होते हैं।

चुनावी कार्यों के बीच अन्य प्रशासकीय कार्य प्रभावित न हो इस उद्देश्य से कई अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी वापस लेने की प्रक्रिया पर विचार चल रहा है। मतगणना तथा मतदान केंद्र, कार्यालयीन चुनावी प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया दौरान बड़ी संख्या में मनुष्यबल की जरूरत है। ऐसे में मनपा के 16 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभाने वाले बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलने के लिए मनपा आयुक्त डा. प्रवीण आष्टीकर अपने प्रशासनिक अधिकारों का उपयोग करते हुए आदेश जारी करेंेेगे। 

Created On :   14 Feb 2022 1:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story