तोड़क कार्रवाई न करने के लिए 50 लाख की रिश्वत लेते मनपा इंजीनियर गिरफ्तार

Municipal engineer arrested for taking bribe of 50 lakhs for not taking crackdown
तोड़क कार्रवाई न करने के लिए 50 लाख की रिश्वत लेते मनपा इंजीनियर गिरफ्तार
एसीबी रंगेहाथ किया गिरफ्तार  तोड़क कार्रवाई न करने के लिए 50 लाख की रिश्वत लेते मनपा इंजीनियर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कंपनी के अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़क कार्रवाई न करने के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत लेते मुंबई महानगर पालिका के एक 57 वर्षीय कार्यकारी अभियंता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सतीश पोवार वर्ग एक का अधिकारी है और फिलहाल अंधेरी के ईस्ट वार्ड में तैनात था। शिकायतकर्ता की कंपनी की जगह पर एक अवैध छप्पर बनाया गया था। 13 अक्टूबर को बीएमसी की ओर से कंपनी को अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजी गई थी। 19 अक्टूबर को शिकायतकर्ता ने बीएमसी को नोटिस का जवाब भेज दिया। 28 अक्टूबर को बीएमसी के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और अवैध छप्पर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। 
इसके बाद शिकायतकर्ता ने पोवार से फोन पर संपर्क किया तो पोवार ने तोड़क कार्रवाई रुकवा दी और शिकायतकर्ता को बातचीत के लिए ऑफिस में बुलाया। पोवार ने शिकायतकर्ता से तोड़क कार्रवाई न करने के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने उस समय तो हामी भर ली लेकिन 31 अक्टूबर को उन्होंने मामले की शिकायत एसीबी से कर दी। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और शुक्रवार को 50 लाख रुपए घूस ले रहे पवार को रंगेहाथों दबोच लिया गया। मामले में पोवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी पोवार और उसके परिवार की संपत्तियों की भी जांच कर रही है।    

Created On :   5 Nov 2022 7:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story